{"_id":"69b031aca2bf9c6bab088f03","slug":"couple-cheated-in-the-name-of-sending-them-to-canada-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर ठगी, फर्जी वीजा देकर ठगे थे 20 लाख; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर ठगी, फर्जी वीजा देकर ठगे थे 20 लाख; आरोपी गिरफ्तार
Tue, 10 Mar 2026 08:29 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 10 Mar 2026 08:29 PM IST
सार
जब शिकायतकर्ता अपने पति के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो जांच के दौरान पता चला कि उन्हें दिया गया वीजा पूरी तरह फर्जी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जींद जिले के गांव बराह खुर्द निवासी विजेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मामले की जांच इकोनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश के नेतृत्व में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम कर रही है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि डेरा दाबन, सीवन निवासी गुरशरण कौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार करीब दो वर्ष पहले सीवन निवासी विजेंद्र ने गुरशरण कौर को बताया कि वह एक एजेंट को जानता है, जो उसका और उसके पति का कनाडा का वीजा लगवा सकता है। इसके बाद विजेंद्र ने उनसे सभी दस्तावेज लेकर पानीपत निवासी एजेंट रवि राणा से संपर्क करवाया और कहा कि वीजा लगने के बाद करीब 20 लाख रुपये खर्च आएगा।

कुछ समय बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता और उसके पति को वीजा लगने की बात कहकर नकली स्टीकर वीजा दे दिया। इसके बाद विजेंद्र ने टिकट करवाने के नाम पर पहले 2 लाख 60 हजार रुपये अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर शिकायतकर्ता से करीब 15 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से ले लिए। बाद में आरोपियों ने टिकट कैंसिल होने की बात कहकर कलायत निवासी एजेंट उमरपाल का नंबर दिया। उमरपाल ने भी टिकट करवाने का झांसा देकर शिकायतकर्ता से करीब पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए और एक जून 2024 को फ्लाइट होने की बात कही।
जब शिकायतकर्ता अपने पति के साथ फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो जांच के दौरान पता चला कि उन्हें दिया गया वीजा पूरी तरह फर्जी है। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपियों से अपनी राशि वापस मांगी तो उन्होंने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया और धमकियां देने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने पैसे वापस दिलाने का झांसा देकर धोखे से उसकी जमीन भी रवि राणा के नाम करवा ली, लेकिन इसके बावजूद न तो पैसे लौटाए और न ही जमीन वापस की। इस संबंध में थाना सीवन में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।