फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Couple accused of cheating in the name of sending to Canada arrested

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोपी दंपती गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Couple accused of cheating in the name of sending to Canada arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। थाना पूंडरी पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी दंपती मोहाली निवासी आरोपी प्रताप रंधावा व उसकी पत्नी मनदीप कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दंपती को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूंडरी निवासी जगजीत सिंह की शिकायत के अनुास उसका बेटा वासु 12वीं पास है और वह उसे कनाडा भेजना चाहता था। पंजाब के मोहाली निवासी मनदीप कौर व प्रताप रंधावा मोहाली में कंपनी खोल कर युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं। आठ सितंबर 2022 को वह और उसका बेटा दोनों से मिले थे। उन्होंने कहा था कि 25 लाख रुपये में उसके बेटे को कनाडा भेज कर काम दिलवा देंगे।
विज्ञापन

उसने उनके कहने पर सितंबर 2022 तक उन्हें साढ़े चार लाख रुपये दे दिए थे। 29 नवंबर को चंडीगढ़ में उसके बेटे के फिंगर प्रिंट करवाए थे। सात फरवरी को उसने फोन किया और कहा कि उन्हें मिलने कार्यालय में आ रहे हैं। आरोपियों ने कार्यालय में आने से मना कर दिया था। वे उसे झूठा आश्वासन देते रहे। मोहाली स्थित कार्यालय में गए तो उन्हें पता चला कि दो महीने पहले ही यहां से जा चुके हैं। इस पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपी धोखाधड़ी के किसी अन्य मामले में जिला करनाल जेल में बंद थे। उनकी इस मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed