{"_id":"6071f8d08ebc3edb546479b2","slug":"councilor-representative-arrived-at-home-in-kaithal-kaithal-news-knl66849160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पहुंचे अगवा पार्षद प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पहुंचे अगवा पार्षद प्रतिनिधि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वार्ड 12 से पार्षद प्रतिनिधि नंबरदार संजय सिंगला किडनेपर्स के चंगुल से आजाद होकर सकुशल अपने घर कलायत पहुंचने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। करीब साढ़े 4 बजे संजय सिंगला कलायत पहुंचने पर पहले अपने घर गए फिर उसके बाद डीएसपी कार्यालय पहुंचे।
डीएसपी कार्यालय में डीएसपी सुनील कुमार से मुलाकात करने के बाद संजय सिंगला ने बताया कि वे पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी में बाजार से वीरवार रात करीब 8 बजे अपने कुछ पार्षद साथियों के साथ बाजार में घूमने आए हुए थे। तभी एक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा किया और उन्होंने जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी उन्हें अलग-अलग राज्यों से मे घुमाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने उनकी पत्नी की ओर से 12 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव में हिस्सा लेने पर परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी।
उन्होंने बताया कि पश्चिमी बंगाल पुलिस और हरियाणा पुलिस की साझा कार्रवाई के चलते अपहरणकर्ताओं पर चौतरफा दबाव बना तो वे उन्हें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में छोड़कर फरार हो गए। तब उन्होंने अपने घर पर संपर्क किया। परिवार के लोगों ने उनकी ऑनलाइन फ्लाइट में टिकट की बुकिंग की और वह गोरखपुर से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली से परिवार के लोगों के साथ वे सांय करीब साढ़े चार बजे कलायत पहुंचे। डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि संजय सिंगला के किडनैप होने की सूचना पश्चिमी बंगाल पुलिस और हरियाणा पुलिस को दी गई। संजय सिंगला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर आरोपियों का भी पता लगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किए दो मामले
कैथल। पुलिस ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि के खिलाफ अपहरण करने व जान से मारने की धमकी देने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से पार्षद प्रतिनिधि संजय सिंगला का अपहरण कर लिया गया था ।परिजनों ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिंद्र राणा सहित दो अन्य पर अपहरण का आरोप लगाया था। कलायत में वार्ड नंबर-12 निवासी नीशू सिंगला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने 8 पार्षदों के साथ मिलकर नगर पालिक प्रधान रजनी राणा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की मांग की हुई है और 12 अप्रैल को रजनी राणा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग होनी है। कई दिनों से उसके पति संजय सिंगला के अलावा कुछ पार्षद व महिला पार्षदों के पति घूमने के लिए सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) गए हैं।
इस पर रजनी राणा के पति सलिंद्र राणा, मनू कपुर व एक अन्य निवासी कलायत ने अपनी योजनानुसार विजय वाल्मीकि व मनोज बड़सीकरी व उनके साथियों को सिलीगुड़ी भेजकर उसके पति का अपहरण करवा दिया है। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 13 से पार्षद सुमन बंसल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि यमुनानगर से कालू राणा ने उसके बेटे के फोन पर कॉल करके धमकी दी कि यदि 12 अप्रैल को उसकी मां ने चेयरपर्सन के खिलाफ वोट दिया तो उसके परिवार को जान से मार देगा। धमकी में चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिंद्र राणा का भी हाथ है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।