फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cotton, millet and maize crops were ruined

कपास, बाजरा व मक्का की फसल हो गई बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cotton, millet and maize crops were ruined
11-कलयात। ज्वार के खेत में भरा पानी। - फोटो : Kaithal
कलायत। बारिश के बाद कलायत उपमंडल में जलभराव के कारण सामान्य जीवन तो अस्त-व्यस्त है। साथ ही फसलें भी बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। कपास, बाजरा, मक्का की ज्यादातर फसल बर्बाद हो गई है। धान की करीब 8500 हेक्टेयर फसल का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कलायत उपमंडल में अभी तक सबसे अधिक नुकसान कपास की फसल को हुआ है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. रामेश्वर श्योकंद ने बताया कि कलायत उपमंडल में सबसे अधिक धान की फसल उगाई जाती है। इस सत्र में 23 हजार 695 हेक्टेयर में धान की फसल की बिजाई हुई है। इसमें से 2000 हेक्टेयर में 25 प्रतिशत, 4000 हजार हेक्टेयर में 26 से 50 प्रतिशत व 2500 एकड़ में 75 से 100 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

कलायत उपमंडल में कपास की फसल की बिजाई 2470 हेक्टेयर में की गई थी। जिसमें से 22 हेक्टेयर में 75 से 100 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। बाजरा की बिजाई 180 हेक्टेयर में हुई थी, जो पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। जलभराव के कारण से दल्हन व मक्का की भी पूरी पूरी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। उपमंडल के 1400 एकड़ में ज्वार की बिजाई की गई थी जिसमें से 960 एकड़ में 25 प्रतिशत, 240 एकड़ में 50 प्रतिशत व 200 एकड में शत प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed