{"_id":"5e6bd7828ebc3ea81760262e","slug":"corona-virus-on-share-market-kaithal-news-knl25083137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर-शेयर बाजार से जुड़े लोगों में मायूसी, कॉलेजों में अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर-शेयर बाजार से जुड़े लोगों में मायूसी, कॉलेजों में अवकाश घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण लोगों का नुकसान बढ़ता जा रहा है। शेयर मार्केट में शुक्रवार सुबह आई गिरावट के बाद शहर में शेयर मार्केट संबंधी काम करने वाले लोगों में भी निराशा दिखी और उनसे लोग बाजार की हालत पूछते नजर आए। वहीं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी गई। शिक्षा विभाग ने कॉलेजों व विश्वविद्यालय को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने राहगीरी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
शहर में अंबाला रोड स्थित ग्लोबल कैपिटल मार्केट संचालक नदीश खंडुजा ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से शेयर मार्केट डाउन चल रही है। उन्होंने कहा सुबह 9.35 से 10.:25 तक मार्केट को कई साल बाद एक घंटे के लिए बंद किया गया। जिससे काफी डाउन स्थिति पर आ गई। उन्होंने बताया कि बड़ी-बड़ी कंपनियों जैसे की एसबीआई का उच्चतम शेयर 247 है। जो 182 रुपये नीचे चला गया। अब 230 रुपये चला हुआ। वहीं इंडिगों 1025 उच्चतम से 852 पर चला गया। जो अब 1 हजार पर रूका हुआ है। वहीं कच्चा तेल में भी गिरावट आई।
शेयर मार्केट में निवेशक एडवोकेट दिनेश क्वात्रा ने कहा कि विश्वस्तरीय प्रभाव के कारण शेयर मार्केट में लोगों को काफी नुकसान हुआ है। आलम यह है कि शुक्रवार को एक बार मार्केट बंद करनी पड़ी। ना केवल कोरोना बल्कि यश बैंक का भी असर है। मार्केट में चर्चाएं हैं कि जब तक कोरोना का इलाज नहीं ढूंढा जा सकता, तब तक मार्केट के डाउन होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
मार्केट एक्सपर्ट ज्ञान चंद ने बताया कि सभी बड़ी-बड़ी कंपनियां, नेशनल कंपनियां मार्केट से पैसा उठाते हैं। शेयर करते हैं। कोरोना वायरस व नोटबंदी का देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा। आज देश में सोना काफी मंहगा है। इस सबसे बड़ा कारण यही है कि अर्थव्यवस्था बिगड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग 50 हजार करोड़ रुपये निवेशकों ने शेयर मार्केट की बजाय म्यूचअल फंड में पैसा लगाया हुआ है।
अंबाला रोड स्थित ग्लोबल कैपीटल, ढांड रोड स्थित रिलायंस सिक्योरिटी मार्केट व रेल्ली गेयर मार्केट, मास्टर मार्ट मार्केट मुख्य चार-पांच शेयर मार्केट संबंधी काम करने वाली फर्म हैं।
मार्केट में नदीश खंडुजा ने कहा कि शहर में इतना असर नहीं है। शहर में स्थिति ठीक है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से बड़े-बड़े शहरों में ज्यादा दिक्कत हो रही है। निवेशक शेयर में पैसा लगा सकते है।
अस्पताल इंचार्ज डा. ओमप्रकाश ने बताया कि चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। शुक्रवार को अस्पताल में चिकित्सकों को इस बीमारी के संबंध में विभागीय निर्देशानुसार ट्रेनिंग दी गई। जिसमें उन्हें बताया गया कि किस तरह से इस बीमारी से बचा जा सकता है और लोगों को जागरूक किया जा सकता है। साथ ही यदि कोई संदिग्ध मरीज आता है तो उसका इलाज कैसे किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में अभी तक ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस रोग से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं, जो व्यक्ति बाहर से आए, उससे जितना संभव हो सके दूर रहें।
धर्मबीर कैमिस्ट ने कहा कि बाजार में कई प्रकार के मास्क और सेनिटाईजर नकली आ गए हैं। जिस कारण केमिस्ट लाने से ही बच रहे हैं। जो स्टॉक है, उसे महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। सीएमओ ने इस संबंध में बैठक लेकर निर्देश जारी किए हैं। जिसमें आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
उधर, नगराधीश सुरेश राविश ने बताया कि 15 मार्च को चंदाना गेट पर आयोजित होने वाले राहगीरी कार्यक्रम को कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत स्थगित कर दिया गया है।