फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona's pace in Kalayat, now only 41 positive cases

कलायत में कोरोना की रफ्तार पर लगाम, अब केवल 41 पॉजिटिव केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Corona's pace in Kalayat, now only 41 positive cases
अप्रैल और मई माह में कोरोना की बढ़ी रफ्तार पर जून शुरू होते ही लगाम लगी है। कार्यकारी प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रगति ने बताया कि मई माह में लिए गए सैंपलों में 284 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए थे। उनमें से 35 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। हर रोज लगभग 10 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने व एक मौत का आंकड़ा मई माह में रहा। उन्होंने कहा कि लगभग 210 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय कलायत क्षेत्र में केवल 41 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जिन्हें उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। डॉ. प्रगति ने बताया कि जून माह के शुरू होते ही कोरोना संक्रमित लोगों के आंकड़े में कमी दर्ज हो रही है। उन्होंने बताया कि गांवों में सर्वे कर रही फील्ड टीम का वीरवार को पहला सर्वे पूरा हो रहा है। इस दौरान पहले सर्वे में लगभग 60 लोगों में आईएलआई या कोरोना के प्रथम लक्षण पाए गए हैं। इन लोगों को उनके घरों पर आइसोलेट कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। लोगों की सुविधा को देखते हुए ही अस्पतालों के अलावा सामाजिक संगठनों के माध्यम से भी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed