फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona positives

कोरोना के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले, 86 पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona positives
जिले में कोरोना लगातार पांव पसार रहा है। सोमवार को अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में कोरोना के 86 मामले सामने आए। साथ ही ढांड क्षेत्र की एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस समय परिवार के परिवार कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। 86 केसों में करीब 25 से अधिक परिवार हैं। जिनके कई-कई सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। गुहला से एचडीएफएससी बैंक के तीन कर्मचारी, कैथल से एक डेयरी संचालक, एक वकील सहित कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सनसिटी कैथल, सीवन, नौच, चीका, घग्गड़पुर, बुबकपुर, पट्टी अफ्गान, राम नगर कैथल, शोरा कोठी, सुभाष नगर, चिरंजीव कालोनी, पूंडरी, पाई, बदसूई, ढांड, जाजनपुर, चौशाला, कलायत, कैथल फ्रेंडस कालोनी, चंदाना, भूना, कैलरम, खरक पांडवा, बाबा लदाना, जनकपुरी कालोनी, खरादिया मोहल्ला, लक्ष्मणदास छत्ता, आरकेपुरम, खेड़ी सिकंदर से चार, भगतसिंह कालोनी, गोबिंद कालोनी, आदर्श नगर, सीवन गेट, अर्जुन नगर, राजौंद, मंडवाल, हजवाना से लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

गुहला क्षेत्र में 7 कोरोना पॉजीटिव केस
गुहला क्षेत्र में सोमवार को 7 कोरोना पॉजिटिव के मामले आए हैं। डा. मनप्रीत ढिल्लों ने बताया कि 7 मामले कोरोना पॉजिटिव के आए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। वार्ड नंबर 2 में 45 वर्षीय महिला और17 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया, ग्राम खरखड़ा में 60 वर्षीय पुरुष कोरोना पाजिटिव मिला। वार्ड नंबर 12 में 50 वर्षीय व 22 वर्षीय, वार्ड नंबर 13 में 70 वर्षीय महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई व शक्तिनगर में 64 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की मौत
एक कोरोना संक्रमित 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। जिससे उसका परिवार शोक में है। स्वास्थ्य केंद्र ढांड के एसएमओ डा. रॉकी शर्मा ने बताया कि मृतक महिला का 4 सितंबर को टेस्ट किया गया था। जिससे वह कोरोना पाजिटिव पाई गई थी। महिला को उसी दिन नागरिक अस्पताल कैथल भेज दिया गया था। जिसको उपचार के लिए लिए वहां से अग्ररोहा मेडिकल कालेज में शिफ्ट कर दिया गया। इलाज के दौरान जहां उसकी मौत हो गई है। महिला पहले से ही गठिया की मरीज थी। उसका कैथल में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
राजौंद क्षेत्र में चार पॉजिटिव
नगर व आसपास के गांवों में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को राजौंद सीएचसी में हुए कोरोना टेस्ट में 4 कोरोना पाजिटिव केस पाए गए। सीएचसी राजौंद में सोमवार को 119 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें 69 लोगों की जांच के साथ-साथ परिणाम आने पर इनमें 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 50 लोगों की जांच की रिपोर्ट 2 दिन बाद आएगी।

सीवन में अब तक 126 संक्रमित मिले
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के तहत सोमवार 7 सितंबर तक कुल 2509 रैपिड टेस्ट हुए हैं और 1882 आरटीपीसीआर टेस्ट हुए हैं। इन सभी टेस्ट की आई रिपोर्ट के अनुसार कुल 126 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 71 लोग इस महामारी के संक्रमण को हरा कर ठीक हो चुके हैं। बाकी मरीज अभी आईसोलेशन में हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के एसएमओ डा. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि केवल सीवन की बात करें ते सीवन में आज तक 70 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 42 लोग इस बीमारी को हरा चुके हैं और ठीक हो चुके हैं। बाकी लोग अभी आईसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed