{"_id":"6ae8eaa97ed02dcfac0119ba","slug":"sonia-first-in-musical-chairs-seema-first-in-discus-throw-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157435-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: म्यूजिकल चेयर में सोनिया और डिस्कस थ्रो में सीमा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: म्यूजिकल चेयर में सोनिया और डिस्कस थ्रो में सीमा प्रथम
विज्ञापन
दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए अधिकारी। स्वयं
सीवन। महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गांव खानपुर स्थित स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 30 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष तक की आयु वर्ग की महिलाओं के लिए अलग-अलग मुकाबले करवाए गए। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सोनिया प्रथम, सीमा द्वितीय और अंजना तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में सीमा ने पहला, मीनू ने दूसरा और बतेरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में कविता प्रथम, मनदीप द्वितीय और रविंदर कौर तृतीय रही।
वहीं 30 वर्ष तक की आयु वर्ग की 300 मीटर दौड़ में पिंकी प्रथम, मीना रानी द्वितीय और अनु तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में आरती ने पहला, रीना ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में नेहा प्रथम, पूनम द्वितीय और सिमरन तृतीय रही।
कार्यक्रम में सीडीपीओ सीवन गुरजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। महिलाओं को घरेलू जिम्मेदारियों के साथ अपने स्वास्थ्य और खेल गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर सहायक खेमलता राजराणा, सुपरवाइजर अंजलि, कुसुम, सपना, अंकित, पंकज और रीना मौजूद रहीं।