फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona

जिले में मिले चार नए कोरोना संक्रमित केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona
। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को फिर चार नए संक्रमित केस सामने आए। संक्रमित मिले केसों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। संक्रमितों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और केसों को एंबुलेंस के जरिये आइसोलेट करने के लिए अस्पताल भेज दिया। जिले में अब तक 106 संक्रमित केस पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से बलराज नगर में आई थी 33 वर्षीय महिला: बलराज नगर में संक्रमित मिली महिला की हिस्ट्री दिल्ली के मंगोलपुरी क्षेत्र से जुड़ी है। 33 वर्षीय यह महिला कैथल के बलराज नगर में अपने मायके एक जुलाई को आई थी। वहां से आने का उदे्श्य ही कोरोना जांच करवाने का था। वीरवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला के परिवार से करीब चार सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं, जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन

25 वर्षीय युवक की हिस्ट्री हिसार से जुड़ी: गांव देवबन में संक्रमित पाए गए 25 वर्षीय युवक की हिस्ट्री हिसार से जुड़ी है। यह युवक हिसार में एक सैलून में काम करता है। सैलून में पॉजिटिव केस मिलने के बाद यह युवक अपने घर आ गया था। आने के बाद उसने जांच के लिए सैंपल दिए। दो जुलाई को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच कर सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित केस के संपर्क में आई थी महिला: सेक्टर 21 में संक्रमित मिली 38 वर्षीय महिला पहले से पॉजिटिव मिले केस के संपर्क में आई है। यह संक्रमित व्यक्ति की पत्नी है, जो तीन दिन पहले संक्रमित पाया गया था। महिला को स्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले ही क्वारंटीन किया गया था। संक्रमित पाए जाने पर उसे नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया।
प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास भटनागर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में बतौर एएनएम कार्यरत 52 वर्षीय ने एक जुलाई को कोरोना जांच का सैंपल दिया था। उसकी 2 जुलाई को रिपोर्ट संक्रमित आई है। उसकी हिस्ट्री शाहबाद से बताई जा रही है। उसके पति और बच्चों को पूंडरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के लिए रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित महिला की ड्यूटी टीकाकरण में भी लगी थी। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान ने बताया कि जिले में अब तक 106 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं। उनमें से 66 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 40 एक्टिव केस हैं।
जिले में लगातार बढ़ कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ ही कंटेनमेंट जोन बढ़ रहे हैं। लेकिन वीरवार को 8 जगहों बनाए गए कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को राहत की सांस मिली। जब वहां से कंटेनमेंट जोन खत्म कर दिए गए और उन्हें डिनोटिफाई कर दिया गया।
अब तक जिले में बनाए जा चुके हैं 37 कंटेनमेंट जोन: कोरोना संक्रमित केस पाए जाने पर जिले में अब तक 37 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। ये कंटेनमेंट जोन कैथल शहर के साथ-साथ जिले के अन्य ब्लॉकों और गांवों में भी बनाए गए हैं। समयावधि पूरी होने के बाद ही इन्हें समाप्त किया जाता है। अब तक जिले में बने 37 जोनों में से करीब 11 कंटनमेंट जोन डी-नोटिफाई किए जा चुके हैं।
वीरवार को हटाए गए आठ कंटेनमेंट जोन-जिला प्रशासन द्वारा वीरवार को शहर व गांवों में बने 8 कंटेनमेंट जोन डि-नोटिफाई किए गए। डिनोटिफाई किए गए क्षेत्रों में बलराज नगर, गांव मानस, गांव कैलरम, सेरहधा, गांव सौंगल, राजौरी गार्डन कॉलोनी व गांव मालखेड़ी शामिल हैं।
जिले में पहले भी समाप्त किए जा चुके हैं 3 जोन-कैथल जिले में 3 कंटेनमेंट जोन पहले भी समाप्त किए जा चुके हैं। इनमें से एक कैथल शहर की महादेव कॉलोनी और ढांड में पहले से जोन समाप्त किए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के शुरूआती दिनों में इन जगहों पर संक्रमित केस पाए गए थे। जिनका निर्धारित समय पूरा होने के बाद यहां से जोन समाप्त कर दिया गया था।

कंटेनमेंट जोन के पास करवाई जाएगी चेकिंग- एसडीएम कमलप्रीत कौर ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लिए गए हर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। जिस भी क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन में या उसके ज्यादा नजदीक कोई दुकान खुलती है तो उसकी चेकिंग करवाई जाएगी। आवश्यक हुआ तो दुकानों को बंद भी करवाया जाएगा। हर क्षेत्र के बाहर पुलिस या होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। वीरवार को आठ कंटेनमेंट जोन खत्म किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed