फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Corona infection kills two more people, 139 infected

कोरोना संक्रमण ने ली दो और लोगों की जान, 139 संक्रमित पाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona infection kills two more people, 139 infected
Corona infection kills two more people, 139 infected - फोटो : Kaithal
जिले में शनिवार को दो और कोरोना संक्रमितों की जान चली गई। इसके साथ ही 139 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से तीन संक्रमित जेल में व दो पाई के अस्पताल में एमपीएचडब्ल्यू संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वाला एक व्यक्ति गांव जाखौली का रहने वाला था, जबकि एक महिला गांव नौच निवासी थी। वहीं गांव जाखौली निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अग्रोहा अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर गांव नौच निवासी 69 वर्षीय महिला को संक्रमित मिलने के बाद नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों का संस्कार स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में किया गया। इस समय जिले में 666 संक्रमित व्यक्ति हैं। कोरोना की शुरूआत से लेकर अब तक जिले में 5846 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 5101 ठीक हो चुके हैं। अब तक 80 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। शनिवार को 79 व्यक्ति ठीक भी हुए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल सहित 33 स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। 1531 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला और दूसरा टीका लगाया गया। पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1255 रही, जबकि 276 व्यक्तियों ने वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाया। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिलावासियों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाएं और कोरोना को हराने में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed