फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   corona case

कोरोना का अब तक रिकार्ड टूटा, एक दिन में 84 कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona case
corona case - फोटो : Kaithal
जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के मामले में अब तक के सारे रिकॉड टूट गए। 84 लोग कोरोना संक्रमित केस पाए गए। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष सिरसा में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एचएसजीएमसी का प्रदेश मुख्यालय गुहला-चीका के गुरुद्वारे में है। इसके अलावा जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 38 महिलाएं 46 पुरुष केस शामिल हैं। इनमें से सीवन में 10, पबनावा में आठ, दो जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम, चार कोठी गेट, दो मॉडल टाउन, नीम साहब गुरुद्वारा में दो, तीन सेक्टर-19, दो डोगरा गेट, दो अंबाला रोड, पांच सरगौधा कॉलोनी, मॉडल टाउन में दो, दो गोविंद कॉलोनी, तीन कौल व दो डीएवी कॉलोनी में संक्रमित पाए गए। इसके अलावा गांव टीक, ढुढंवा, सौथा, फ्रांसवाला, बात्ता, हरिगढ किंगन, अग्रसैन कॉलोनी, सुभाष नगर, चंदाना गेट, सीवन गेट, साकरा, बुढ़ाखेडा, ऋषिनगर, अर्जुन नगर, भाणा, कुलतारन, चंदाना, क्योड़क, ढांड, नरड़, दयानंद कॉलोनी, सेठान मोहल्ला व बीरबांगड़ा में भी संक्रमित पाए गए। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की एक करीब 38 वर्षीय एएनएम कोरोना संक्रमित पाई गई, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है।
जवाहर नवोदय विद्यालय में दो शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें पहले से वहां संक्रमित मिले लोगों के कारण कोरोना संक्रमण हुआ है। कैथल में एक राष्ट्र स्तर के चिकित्सक संगठन का प्रधान भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसका कैथल शहर में एक निजी अस्पताल भी है। इसके अलावा हुडा सेक्टर 19 में भी एक शिक्षक कोरोना संक्रमित पाया गया। जो रोजाना स्कूल भी जाता था। उसे किसी अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन

जिले में विभिन्न स्थानों पर संक्रमित पाए गए लोगों को पहले से पॉजिटिव मिले लोगों से संक्रमण हुआ है। इनमें से ज्यादातर के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सैंपल लिए गए थे और उन्हें क्वारंटीन किया गया था। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि जिले में अब तक 1210 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इनमें से 687 की रिकवरी हो चुकी है। इस समय जिले में 511 एक्टिव केस हैं। बुधवार को 18 केस रिकवर हुए हैं।
कलायत। कलायत में कोरोना की हुई जांच में एक सरकारी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डॉ. प्रगति ने बताया कि कलायत में बुधवार को कुल 40 सैंपल लिए गए थे। तीन सरकारी कर्मचारियों के रैपिड एंटीजन किट व 37 के सामान्य सैंपल हुए जिनका रिजल्ट 48 घंटे के बाद आता है। रैपिड एंटीजन किट से लिए गए तीन सैंपलों में से राजस्व विभाग के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मंदिर में नहीं जुटी भीड़
प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना वायरस को देखते हुए लोग भीड़ वाले स्थानों पर जाने से लोग पीछे हटने लगे है। कलायत में हर माह की पूर्णिमा पर लगने वाले मेले पर भीड़ दिखाई नहीं दी। बहुत ही कम श्रद्धालु मंदिर में पौराणिक तीर्थ में डुबकी लगाने व इष्ट देवों की पूजा अर्चना करने पहुंचे। भाद्रपद माह की पूर्णिमा होने के साथ श्राद्ध भी शुरू हो रहे है। मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश गौतम द्वारा श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी बनाए रखने व मुंह पर मास्क लगाने का संदेश दिया जा रहा था। श्रद्धालुओं को किसी भी मंदिर में ज्यादा देर तक ठहरने नहीं दिया गया। श्रीकपिल मुनि मंदिर में पुजारी श्याम लाल गौतम द्वारा कथा वाचन का कार्य किया जाता रहा है। इस बार मंदिर में कथा सुनाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। मुख्य पुजारी वेदप्रकाश गौतम व श्याम लाल गौतम ने बताया कि सरकार व प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने का संदेश दिया जा रहा है।
सीवन। सीवन में कोरोना का प्रभाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, सीवन अस्पताल के एसएमओ डॉ. बलविंद्र गर्ग ने बताया कि आज कोरोना बीमारी के 88 लोगों के सैंपल लिए गए, इसमें से 10 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमित मिले लोगों में से ज्यादातर पहले पॉजिटिव मिले लोगों के कांटेक्ट हैं। इसके अलावा कुछ नए केस भी सामने आए हैं।
गांव बीरबागड़ा में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला व एक बैंक का 40 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। इसके अलावा राजौंद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ सदस्यों के कोरोना सैंपल लिए गए। जिनमें सभी स्टाफ सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एसएमओ डॉ. संदीप सिंहरोहा ने बताया कि राजौंद सीएचसी में 120 लोगों की कोरोना जांच की गई है जिसमें दो पॉजिटिव आए है।
एक 65 वर्षीय महिला बीरबांगड़ा पॉजिटिव आई है। दूसरा जिला जींद का बैंक कर्मचारी पॉजिटिव मिला है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राजौंद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्टाफ सदस्यों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
गुहला-चीका। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जो सिरसा में गए थे। वहीं पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब दादूवाल चंडीगढ़ में एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। दूसरी ओर चीका में कोरोना पॉजिटिव केस में बुधवार को कुछ कमी आई। पहले जहां रोज 8 -10 केस पाए जाते थे, बुधवार को कोरोना के चार केस पॉजिटिव पाए गए।

एसएमओ डॉ. प्रीति गर्ग व डॉक्टर मनप्रीत सिंह ने बताया कि चीका में तीन पुरुष और एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला वार्ड नंबर 10 सलीमपुर से है। एक पुरुष कुरुक्षेत्र जिला थाना का रहने वाला है, जो पॉजिटिव पाया गया है। एक पुरुष गांव हरिगढ़ किंगन का है और एक पुरुष सोथा गांव का संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed