फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Conversation workshop to make Sanskrit a common language

Kaithal News: संस्कृत को जनभाषा बनाने के लिए संभाषण कार्यशाला

Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 27 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Conversation workshop to make Sanskrit a common language
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठवाड़ में बुुधवार को संस्कृत भारती हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री पंडित जय भगवान शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भाषा को जनभाषा बनाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की गई है।

दीप मंत्र व सरस्वती वंदना से कार्यशाला का प्रारंभ हुआ। कार्यशाला के प्रथम दिन संस्कृत में सामान्य परिचय, दिनचर्या, संस्कृत संख्याएं व कुछ अव्यय शब्दों का ज्ञान करवाया गया। मुख्य शिक्षिका के रूप में कुमारी आशा व सह शिक्षिका के रूप में शीतल कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कृत भारती कैथल के जिलाध्यक्ष बलराज शास्त्री व विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि संस्कृत भारती के प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा ज्योतिषाचार्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि संस्कृत भारती की तरफ से पहले भी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय संस्कृत संभाषण एवं व्याकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है व भविष्य में 25 संभाषण सिविल वह कार्यशालाएं लगाने का लक्ष्य है। इस अवसर पर प्राध्यापक जगतार सिंह, दीपक कुमार, मास्टर नरेश कुमार, सोनिया देवी, सुमन पीटीआई सहित पूरा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed