फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversy erupted when the police stopped DJ playing outside the counting center in Kaithal

Kaithal: मतगणना केंद्र के बाहर DJ बजाने पर पुलिस ने रोका तो हुआ विवाद, समर्थकों और पुलिस में हुई कहासुनी

Sun, 27 Nov 2022 02:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 02:03 PM IST
सार

प्रत्याशी समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ाकर व लड्डू बांटकर खुशी मनाई। वहीं राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Controversy erupted when the police stopped DJ playing outside the counting center in Kaithal
डीजे को लेकर हुई कहासुनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के अंबाला रोड स्थित आरकेएसडी कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र के बाहर जब एक उम्मीदवार के जीतने के बाद उसके समर्थक बीच सड़क पर डीजे बजाने लगे तो पुलिस ने रोक दिया। कई बार प्रत्याशी समर्थकों की डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस कर्मियों के साथ कहासुनी हुई।

विज्ञापन


इस दौरान यह रास्ता पूरी तरह से जाम हो चुका था। पुलिस कर्मचारियों से लोगों को हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कोई भी समर्थक सड़क से नहीं हटा। समर्थक अपने उम्मीदवार की जीत की खुशी में सड़क पर ही आतिशबाजी कर खुशी मनाने लगे।
विज्ञापन


प्रत्याशी समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ाकर व लड्डू बांटकर खुशी मनाई। वहीं राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को पुलिसकर्मियों ने जश्र मना रहे लोगों को आगे से हटाया। इसके बाद ही राहगीरों को निकलने का रास्ता मिला।  कुछ समय बाद समर्थक अपना डीजे ले गए और पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed