फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Controversy continues over illegal rice mills and pollution in Khushal Majra

Kaithal News: खुशहाल माजरा में अवैध राइस मिलों और प्रदूषण पर विवाद जारी

Sun, 28 Dec 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 28 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Controversy continues over illegal rice mills and pollution in Khushal Majra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। खुशहाल माजरा गांव में अवैध रूप से संचालित राइस मिलों और प्रदूषण फैलाने के आरोपों को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। हाल ही में राइस मिल एसोसिएशन द्वारा शिकायतकर्ता ग्रामीणों को ब्लैकमेलर कहने के बाद माहौल और गरम हो गया।

पूर्व सरपंच चांदीराम ने कहा कि एसोसिएशन को आरोप लगाने से पहले अपने दोषी सदस्यों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत और मानव अधिकार आयोग के दखल के बाद कई राइस मिलों पर कार्रवाई की गई है, जबकि कुछ मिलों को प्रदूषण विभाग ने रीचार्ज बोर के माध्यम से गंदा पानी जमीन में छोड़ने पर सील भी कर दिया। ऐसे में ग्रामीणों को बदनाम करना अनुचित है और पीड़ितों की आवाज दबाने का प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन


चांदीराम ने बताया कि ग्रामीण जल्द ही एसपी कैथल से मिलकर उन मिल संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे, जो भूजल को प्रदूषित कर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने इसे केवल प्रशासनिक उल्लंघन नहीं, बल्कि आपराधिक कृत्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदीराम ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण किसी भी अवैध गतिविधि को संरक्षण नहीं देते। यदि दोषी मिलों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है तो गांव वाले उसका समर्थन करेंगे, अन्यथा संघर्ष जारी रहेगा।

श्रम कानूनों और फायर एनओसी की अनदेखी पर सवाल ः पूर्व सरपंच ने आरोप लगाया कि कई राइस मिलें बिना फायर एनओसी और श्रम कानूनों का पालन किए मजदूरों को असुरक्षित परिस्थितियों में काम कराती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में सख्त कार्रवाई की मांग की।


राइस मिल एसोसिएशन से जवाब की मांग

पूर्व सरपंच चांदीराम ने संगठन से सवाल किया कि जिन मिलों को प्रदूषण विभाग ने सील किया, क्या एसोसिएशन ने उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की? उन्होंने कहा कि यदि एसोसिएशन सच में पारदर्शिता और नियमों के पक्ष में है, तो पहले दोषी मिलों पर कार्रवाई कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed