फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Contractor accused of scam arrested

Kaithal News: घोटाले का आरोपी ठेकेदार काबू

Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Contractor accused of scam arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/करनाल। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने सोमवार को कैथल जिला परिषद के सफाई घोटाले के आरोपी ऑटो एग्रोवेट इंडिया के प्रोपराइटर (ठेकेदार) सुमित मिगलानी को करनाल से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 2.60 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

टीम आरोपी को मंगलवार को न्यायालय एसीजेएम कैथल अदालत में पेश करेगी। इस मामले में कुल 15 आरोपी हैं, यह 13वीं गिरफ्तारी है। प्रवीण सरदाना नाम का नेता अभी गिरफ्त से बाहर हैं। एक अन्य आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।
विज्ञापन


इससे पहले एसीबी जिला परिषद कैथल के तत्कालीन एसडीओ नवीन कुमार, तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता जसबीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता सहिल कश्यप, कनिष्ठ अभियंता जयबीर सिंह, तत्कालीन लेखा लिपिक
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलवंत सिंह व अन्य सात ठेकेदारों अनिल गर्ग, राजेश गर्ग, दिलबाग सिंह, अभय संधू और रोहताश सिंह, शेखर काला व कमलजीत ढांडा को गिरफ्तार कर चुकी है। कई बड़े अधिकारी और राजनेता रडार पर हैं।

पूर्व विधायक ने दर्ज कराई थी शिकायत ः पूर्व विधायक लीलाराम हलका कैथल ने जुलाई 2021 में

एसीबी के पास घोटाले की शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप था कि जिला परिषद कैथल में वित्तीय वर्ष 2020-21 में पंचायत विभाग हरियाणा से प्राप्त 31.64 करोड़ रुपये में से 50 प्रतिशत राशि से सफाई संंबंधित काम कराए जाने थे। इनमें से 15.82 करोड़ रुपये का बिना काम कराए भुगतान कर दिया गया। इसकी एवज में परिषद कैथल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ठेकेदारों 35 से 40 प्रतिशत कमीशन भी लिया था।

अब तक 14.65 लाख की रकम की जा चुकी है बरामद ः शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 27 मई 2024 को थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अंबाला में केस दर्ज किया था। इसके बाद 30 मई 2024 को आरोपी अनिल कुमार से 2,15,000 रुपये, उप मंडल अभियंता नगर परिषद कैथल नवीन कुमार से 5,00,000 रुपये, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद कैथल जसबीर सिंह से 70,000 रुपये, ठेकेदार प्रोपराइटर सत्यम निमार्ण कंपनी दिलबाग सिंह से 3,00,000 रुपये, प्रोपराइटर वासु निमार्ण कंपनी राजेश गर्ग से 50,000 रुपये और प्रोपराइटर लक्ष्मी बिल्डिंग मटेरियल स्टोर एंड सप्लायर अभय संधू से 1,80,000 रुपये गबन की गई राशि बरामद किए।

इसके बाद एक अगस्त 2024 को एक अन्य आरोपी ठेकेदार रोहताश से 1,50,000 रुपये भी बरामद किए। सभी आरोपियों से अब तक गबन की गई राशि में से 14,65,000 रुपये बरामद किए जा चुके हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपियों में से शेखर काला, कमलजीत, जयबीर सिंह व साहिल कश्यप ठेकेदार अभी न्यायायिक हिरासत में जिला जेल कैथल में बंद हैं और अन्य आरोपी न्यायालय से नियमित जमानत पर हैं।


कई नेताओं व अफसरों के खिलाफ पुख्ता सबूत

सफाई घोटाले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीबी के पास कई और बड़े अधिकारियों व राजनेताओं के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। -महेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर एसीबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed