फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Contract worker dies due to electrocution

करंट लगने से ठेका कर्मचारी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Contract worker dies due to electrocution
कैथल। बिजली निगम कार्यालय में ठेकेदारी प्रथा पर लगे 22 वर्षीय कर्मचारी की काम करते हुए करंट लगने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर को कुछ कर्मचारी नई अनाज मंडी कैथल में स्ट्रीट लाइट ठीक कर रहे थे। इस दौरान छोटे टायरों वाली ट्राली हाईवोल्टेज तारों से टकरा गई। इसके बाद करंट लगने से गांव भोर पिहोवा निवासी हिमांशु 22 वर्ष व बरथल करनाल निवासी अभिषेक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हिमांशु को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिषेक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

गांव साकरा निवासी धर्मबीर ने बताया कि वह हिमांशु के साथ ही काम कर रहा था, अचानक ट्राली हाईवोल्टेज तारों से टकरा गई करंट लगने से हिमांशु बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। समाज सेवी राजू डोहर ने बताया कि हिमांशु उसका रिश्तेदार था और उसकी करीब आठ माह पहले ही शादी हुई थी। हिमांशु के पिता की भी पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed