{"_id":"676db039083f92d9b101da45","slug":"construction-work-of-sanskrit-university-building-could-not-be-completed-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547993-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूरा न हो सका संस्कृत विवि के भवन का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूरा न हो सका संस्कृत विवि के भवन का निर्माण कार्य
Fri, 27 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वर्ष 2024 में शिक्षा के क्षेत्र में कुछ खास नहीं मिल पाया है। इस साल प्रदेश के पहले महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय के भवन के प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद थी, लेकिन यह इस साल भी पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि जिले में छह पीएम श्री स्कूलों की सौगात जरूर मिली है परंतु अन्य विद्यालय अपग्रेड नहीं हो सके हैं। इसके साथ ही स्कूलों में नए अध्यापकों की भी नियुक्ति नहीं हो पाई है। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष केवल मांगों को पूरा करने पर ही आश्वासन मिला है। पूंडरी खंड में भी मुख्यमंत्री ने स्कूल अपग्रेड करने का आश्वासन दिया है, लेकिन यह स्कूल भी नए वर्ष में ही अपग्रेड हो पाएंगे।
ये स्कूल बने हैं पीएम श्री ः शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना, स्वतंत्रता सेनानी मनी राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमालपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाबड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौंगल व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल जाखौली अड्डा को पीएम श्री बनाया गया है।
ये सभी स्कूल पहले से ही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। इन्हें उत्कृष्टता का केंद्र बनाया है। इनमें पठन-पाठन गतिविधि आधारित व खोज आधारित होगा। इन स्कूलों का नाम भी बदलकर पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कर दिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने इस साल जिलेभर के सात स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों में बदला है। इसके अलावा अन्य स्कूलों को अपग्रेड करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नए साल में स्कूल अपग्रेड भी होंगे। -रामदिया गागट,जिला शिक्षा अधिकारी
संस्कृत विवि परिसर का 40 प्रतिशत तक काम पूरा कर लिया गया है। वर्ष 2025 में इसे पूरा कर लिया जाएगा। -प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज, कुलपति, महर्षि संस्कृत विवि