फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction started collapsing even before inauguration

Kaithal News: खरादियां में सीवरेज टूटे, नालियां बंद

Thu, 23 May 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Construction started collapsing even before inauguration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के खरादियां मोहल्ला में पिछले महीनों से टूटे सीवरेज व बंद नाली की समस्या से कॉलोनी वासी परेशान हैं। कॉलोनी के लोग कई बार वार्ड की पार्षद संतोष थरेजा से समस्याओं के समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन नतीजा सिफर रहा।

खरादियां मोहल्ले के वीरेंद्र कालड़ा, हैप्पी भाटिया, सोनू भाटिया, सोनिया, रघुवीर कौर, आशा रानी व लवली ने बताया कि पिछले कई वर्षाें से वे परेशानी झेल रहे हैं। शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। कई बार पार्षद से भी गुहार लगाई पर अभी तक समस्या को समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


मोहल्ला वासियों ने बताया कि बारिश होने के बाद गलियों में जलभराव हो जाता है। इस कारण कई बार यहां पर रहने वाले लोगों के मकानों में गंदा पानी आ जाता है। बताया कि कई जगह नालियां भी सीमेंट से बंद करवा दी हैं और उसमें गंदगी जमा हो जाती है। न उनकी सफाई करवाई जाती है। इससे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से भी गुहार लगा कहा कि उनकी कॉलोनी की समस्याओं का जल्द ही निदान करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वार्ड नंबर 24 के पार्षद प्रतिनिधि रजत थरेजा ने कहा की मोहल्ला में सभी जगह विकास कार्य करवाए गए हैं। वहीं, नालियों की निविदा सूचना भी जारी कर रखी है। यदि कहीं कोई समस्या रह गई है तो उस जल्दी ही ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed