{"_id":"6920bbd3e2d7a269a404db0d","slug":"construction-on-pyoda-road-bypass-causes-traffic-jams-kaithal-news-c-18-1-knl1004-785755-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्योदा रोड बाईपास पर निर्माण से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्योदा रोड बाईपास पर निर्माण से लग रहा जाम
Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। प्योदा रोड बाईपास पर नए सेक्टर का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क संकरी होने और एक तरफ का मार्ग निर्माण कार्य के चलते बंद होने से यहां रोजाना लंबा जाम लग रहा है। जींद रोड की तरफ से शहर में आने वाले वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
निर्माण कार्य के कारण सड़क पर जलभराव हो जाता है। आधा रास्ता बंद होने से विशेषकर रात के समय दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। आवारा पशुओं की आवाजाही भी जोखिम बढ़ा रही है, जिससे कई वाहन चालक घायल हो चुके हैं। सड़क किनारे मिट्टी और पाइप बिखरे पड़े हैं, जिससे आवागमन बाधित है। पानी के रिसाव के चलते सड़क के नीचे से मिट्टी कट रही है, जिससे जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं।
राहगीरों सोमबीर, पवन, शिव कुमार, रवि आदि ने बताया कि भूमिगत पाइपलाइन में रिसाव होने से पानी सड़क के नीचे से निकलकर राह को कमजोर कर रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से रिसाव रोकने और सड़क की मरम्मत जल्द करवाने की मांग की है। उन्होंने निर्माण कंपनी और लोक निर्माण विभाग से सड़क को पक्का करने और किनारे नालियां बनाने की भी मांग की। शुक्रवार को नौसढ़ चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर तक लंबा जाम लग गया, दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
करीब छह किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अधूरी सड़क के कारण आमजन को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।