फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Construction could not start despite tender notice

Kaithal News: निविदा सूचना के बावजूद शुरू नहीं हो पाया निर्माण

Tue, 29 Apr 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 29 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Construction could not start despite tender notice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद में 29 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय कॉलेज के भवन निर्माण का इंतजार है। इस कॉलेज के भवन के निर्माण की निविदा सूचना जारी होने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। योजना के अनुसार, इस कॉलेज का भवन करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है।

राजौंद में कॉलेज के भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। दूसरी ओर लंबित कार्य से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। उन्होंने कॉलेज भवन की जगह को लेकर रोष स्वरूप धरना भी दिया था।
विज्ञापन


धरने में ग्रामीणों ने कॉलेज के भवन के निर्माण की मांग बस अड्डा के पास बनाने के लिए की थी। इस मांग को सरकार ने मान लिया था। इस कॉलेज में करीब 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजौंद में कॉलेज बनाने की घोषणा वर्ष 2021 में रक्षाबंधन पर्व पर पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की मांग पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से की गई थी। लोक निर्माण विभाग के अ नुसार, राजकीय कॉलेज पर 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।





इसके लिए मुख्यालय स्तर पर ही कार्य किया जा रहा है। निविदा जारी हो चुकी है, लेकिन इसका वर्क ऑर्डर होना बाकी है। वर्क आर्डर जारी होने के बाद भवन निर्माण कार्य के लिए कार्य शुरू किया जाएगा।


राजौंद में बनने वाले नए राजकीय कॉलेज के भवन निर्माण के लिए विभाग की ओर से प्रशासनिक अनुमति मिल चुकी है। कॉलेज के भवन पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। -राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed