{"_id":"653fff9577c5c592480f0f54","slug":"conspiracy-to-kill-husband-before-karva-chauth-fast-kaithal-news-c-18-1-knl1004-253710-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करवा चौथ व्रत से पहले रची पति को मारने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करवा चौथ व्रत से पहले रची पति को मारने की साजिश
Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीएवी कॉलोनी में करवा चौथ व्रत से पहले एक विवाहिता ने दो युवक दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। विवाहिता ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर तेजधार हथियार से हमला करा दिया। इससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल कराया गया है। शहर थाना पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर विवाहिता सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नानकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी नारायण दास ने शहर थाने में शिकायत दी कि उसका लड़का खेमचंद अपने बच्चों के साथ डीएवी कॉलोनी खुराना रोड पर रहता है। खेमचंद की शादी आठ-नौ साल पहले पानीपत के नूरवाला मोहल्ला निवासी पूजा से हुई थी। उसका भतीजा टेकचंद 28 अक्तूबर को डीएवी कॉलोनी से उसके पास आया और बताया कि किसी ने तेजधार हथियार से खेमचंद के शरीर, गले, सिर व चेहरे पर काफी चोटें मारी हैं और उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
इस पर पर डीएवी कॉलोनी पहुंचा और बेटे खेमचंद के पड़ोस में गौरव के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उसमें दिखाई दिया कि रात को पूजा ने अपने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर किसी को फोन किया। इसके बाद फोन को दरवाजे के कोने पर रखकर गली में दूसरी तरफ चली गई। कुछ देर बाद एक लड़क पैदल अपने मुंह पर रुमाल बांधे गली से आया और दरवाजे पर खड़ा रहा। वह लड़का पूजा के रखे हुए मोबाइल को उठाकर मकान के अंदर चला गया।
विज्ञापन
उस लड़के ने खेमचंद पर तेज हथियार से हमला किया और 23:43 बजे घर से निकलकर पैदल चला गया। उस लड़के के घर से जाने के बाद पूजा अपने घर न जाकर पड़ोस के दरवाजे खटखटा कर जोर से चिल्लाने लगी कि उसके घर में कोई व्यक्ति घुस गया है। लोग इस बात को सुनकर खेमचंद के घर पर पहुंचे। खेमचंद बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था।
इसके बाद उसने और परिवार के सदस्यों ने पूजा इस बाबत पूछताछ की। इस पर पूजा ने बताया कि उसकी काहानोर जिला रोहतक निवासी सागर और गोलू के साथ जान पहचान है। उसने सागर व गोलू के साथ मिलकर पति खेमचंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, ताकि वे भविष्य में आपस में बिना किसी डर के मिल सकें।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पूजा ने सागर व गोलू के कहने पर साजिश के तहत पति के खाने में नींद की गोली मिलाई और आरोपी सागर व गोलू को बुलाया। अपना
फोन गेट के बाहर रख दिया, जिससे गोलू व सागर फोन करके उसके घर का पता लगा सकें। इसके बाद सागर बाइक लेकर छुपकर खड़ा हो गया। गोलू ने पैदल आकर घर में प्रवेश किया और खेमचंद पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
घायल खेमचंद के पिता की शिकायत पर आरोपी पूजा, सागर और गोलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - संदीप कुमार, जांच अधिकारी, शहर थाना।