फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congressmen will fight decisively against violation of constitutional rights

संवैधानिक अधिकारों के हनन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे कांग्रेसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Congressmen will fight decisively against violation of constitutional rights
Congressmen will fight decisively against violation of constitutional rights - फोटो : Kaithal
कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार की मानसिकता दलित और गरीब विरोधी है। प्रदेश में भी संवैधानिक अधिकारों का हनन अब भाजपा-जजपा की पहचान बन गई है। सुरजेवाला सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर कैथल में संविधान बचाओ-गरीब बचाओ रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जागृति मंच की ओर से आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव दलित और गरीबों के आरक्षण के खिलाफ रही है। संघ प्रमुख की ओर से आरक्षण की समीक्षा की बात पहले कही जा चुकी है, लेकिन अब चोर दरवाजे से आरक्षण खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार सरकारी उपक्रमों को बेच रही है, जिससे इन उपक्रमों में काम करने वाले लाखों लोगों के लिए आरक्षण के अवसर अपने आप ही समाप्त हो जाएंगे। वहीं सरकार ने प्रावधान किया है कि जो पद दो साल तक खाली रहेगा, वह खत्म माना जाएगा।
विज्ञापन

पीएम ने स्वयं स्वीकार किया है कि देश में 8,72,243 पद खाली हैं। बैकलॉग सहित दलितों के इसमें 40 प्रतिशत रिक्त पद हैं, यानी 3,48,897 पद इस वर्ग के खाली हैं। केंद्रीय बजट में दलित सब बजट को खत्म कर दिया गया है। वहीं अनुसूचित जाति के बच्चों की छात्रवृत्ति में भारी कटौती की गई है। दलित विद्यार्थियों की पीएचडी स्कॉलरशिप राशि भी पूरी तरह से खत्म कर दी है। मैला साफ करने वाले गरीबों को मकान व व्यवसाय देने के बजट में भी 300 प्रतिशत से अधिक की कटौती कर दी गई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर नए संघर्ष की शुरुआत करते हुए इन अधिकारों के लिए लड़ेंगे। मौके पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व विधायक बूटा सिंह, सतबीर भाणा, फूला बाजीगर, लख्मी पबनावा, एडवोकेट सुरेंद्र रांझा, राकेश खानपुर, नफे सिंह जेलर, आजाद टांक, विकास सौदा, सुलतान पूर्व पार्षद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed