फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congressmen took out Jan Aakrosh Yatra, targeted the government

Kaithal News: कांग्रेसियों ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, सरकार पर साधा निशाना

Mon, 14 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took out Jan Aakrosh Yatra, targeted the government
कैथल। प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र में आ रही खामियों के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने जन आक्रोश प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाई उदय सिंह किला परिसर में जनसभा आयोजित की गई, जिसमें राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला और विधायक किरण चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जिसमें किसान, कर्मचारी, शिक्षक से लेकर हर हरियाणवी बेहाल है। वहीं किरण चौधरी ने बढ़ती महंगाई पर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनाओ थारै खातर म्हारी तिगड़ी जी भर के काम करेगी। जनसभा के बाद कांग्रेसियों ने पैदल रोष यात्रा निकाली, जो पिहोवा चौक व करनाल रोड होते हुए जिला सचिवालय पहुंची। यहां एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर प्रापर्टी आईडी और पहचान पत्र में खामियों से संबंधित मुद्दे उठाए। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ की प्रभारी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा छत्तीसगढ़ में कार्यक्रम होने के कारण भले ही नहीं पहुंच पाई, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने उनकी उपस्थिति का एहसास कराया। खास तौर से तोशाम की विधायक व पूर्व सीएलपी नेता किरण चौधरी ने कहा कि कहा कि सरकार बनाओ थारै खातर म्हारी तिगड़ी जी भर के काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार ने महिलाओं, किसान, गरीब की थाली से रोटी छीनने का काम किया है। किसानों को फसलों के दाम नहीं दिए। कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं दिया।
विज्ञापन


वहीं सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के 88 शहरों में एक करोड़ से अधिक हरियाणवी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सही कराने के लिए महीनों से दलालों के हाथ लुट रहे हैं, लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है। शहरों में प्रॉपर्टी की एनओसी नहीं मिल रही। मकानों का नक्शा पास नहीं हो रहा। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री या लीज या किरायानामा नहीं हो रहा। प्रॉपर्टी की विरासत नहीं हो रही। प्रॉपर्टी आईडी सर्वे में भयंकर गलतियों और घोटालों की वजह से प्रॉपर्टी टैक्स रिकवर नहीं किया जा रहा। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, पूर्व विधायक बूटा सिंह, सतबीर भाणा, हरियाणा किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मवीर कौलेखा, पार्षद सुशीला शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed