{"_id":"62ed757c7a9cd01a16568d48","slug":"congressmen-arrested-against-inflation-kaithal-news-knl1169986151","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन
09-कैथल। कांग्रेसी कार्यकताओं को गिरफ्तार कर ले जाते हुए पुलिस।
- फोटो : Kaithal
कैथल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर में महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगाने और सीबीआई एवं ईडी के दुरुपयोग करने का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। बाद में डीसी कार्यालय की ओर जाते समय गिरफ्तारी दी। कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जड़ौला, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शोरेवाला, दिलबाग मोर, सुधीर मेहता, प्रदीप चौधरी पूंडरी, बलकार क्योडक़, कमलदीप हाबड़ी, भूप सिंह सैनी, रामपाल डूल्याणी, महेंद्र जांबा ने कहा कि आज आसमान छू रही महंगाई, बेरोजगारी व सरकार के तुगलकी फरमानों ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। सरकार पर सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।
कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को जमकर कोसा। आरोप लगाते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए वह ईडी व सीबीआई का सहारा लेकर विपक्षी नेताओं को फंसाने में लगी हुई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बार-बार बुलाकर परेशान किया जा रहा है। यह सही नहीं है। कांग्रेस इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेसी नेताओं ने अग्निपथ योजना पर भी हमले बोले। आरोप लगाते हुए कहा कि यह युवा व देश विरोधी योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे जल्दबाजी में बनाकर युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया है।
प्रदर्शन के बाद जब कांग्रेसी सामूहिक गिरफ्तारियां देने के लिए सचिवालय के अंदर प्रवेश करने लगे तो भारी संख्या में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस वाहन में बिठाकर सभी कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारियां देने वालों में कांग्रेसी नेता सुल्तान सिंह जडौला, अनिल शोरेवाला, सुधीर मैहता, प्रदीप चौधरी पूंडरी, बलकार क्योडक़, कमलदीप हाबड़ी, भूप सिंह सैनी, रामपाल डूल्याणी, महेंद्र जांबा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
75 किमी लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी
सुल्तान जड़ौला ने बताया कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष नेता चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त के बीच में प्रत्येक जिले में 75 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। 13 अगस्त को पूंडरी हल्के के विभिन्न गांवों पहुंचने वाली यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।