फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress will form the government in the assembly elections: Dilluram

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बनाएगी सरकार : दिल्लूराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Congress will form the government in the assembly elections: Dilluram
सीवन। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने को लेकर जनता पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की जनता से भाजपा ने जो वायदे किए, उन्हें सत्ता में आने के बाद पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में खाद्य सामग्री के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन भाजपा की सरकार में लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उपरोक्त विचार पूर्व संसदीय सचिव दिल्लूराम बाजीगर ने सीवन में व्यक्त किए। इस दौरान उनके साथ राज कुमार वधवा, बलदेव सिंह बल्ली और अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश की समृद्धि और विकास को मिलेगा बढ़ावा : मुंजाल

सीवन। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से देश की समृद्धि और विकास को बढ़ावा मिलेगा। नरेन्द्र मोदी ने देश को सुरक्षित बनाया, समृद्ध बनाया, दुनिया में देश का मान बढ़ा। भाजपा सरकार ने मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। भाजपा नेता शैली मुंजाल शुक्रवार को सीवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। मुंजाल ने कहा कि मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप केंद्र की सरकार ने बिना भेदभाव सभी के हितों के लिए जो कार्य किया, वह करोड़ों देश वासियों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का कारक बना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed