फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress party by shouting slogans

भाजपा के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Congress party by shouting slogans
सेक्टर 19 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व भाकियू नेता गुरनाम चढ़ूनी के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है। इस समय कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। उस जमीन को तलाश करने के लिए किसानों को बहकाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी के पास वर्तमान में देश और प्रदेश में कोई भी मुद्दा नहीं है। क्योंकि इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नेतृत्व में भाजपा पार्टी की समर्थित सरकारों से आमजन को योजनाओं का लाभ मिला है, आज वो भाजपा पार्टी के साथ खड़े होकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर लगे आरोपों का शाम तक हुआ खंडन के सवाल पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि ये तो उनका विषय है। लेकिन जो बातें निकलकर सामने आई हैं। उन्हें लगता है कि ये बातें झूठी नहीं हो सकती। क्योंकि गुरनाम सिंह चढ़ूनी पर इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं कि वो आंदोलन में शामिल होते हैं, आंदोलन को उग्र रूप देता है और धीरे धीरे फिर विपक्षी पार्टियों से सेटिंग कर लेता है। कांग्रेस पार्टी भोले भाले किसानों को बहकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश का किसान समझ चुका है कि देश के प्रधानमंत्री ने जो कानून लागू किए हैं, वे किसानों के हक में हैं। पुतला दहन प्रदर्शन में भाजपा महामंत्री रामपाल राणा, सुरेश संधु, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण प्रजापति, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि तारांवाली, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव राणा, जिला सचिव कृष्ण शर्मा पिलनी,जिला सहमीडिया प्रभारी भीमसेन आग्रवाल,आईटी सेल सोशल मीडिया प्रमुख बलविंद्र सिंह सहित कई भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed