{"_id":"6705be3d7ace96019f021254","slug":"congress-on-three-seats-and-bjp-on-one-kaithal-news-c-18-1-knl1004-494947-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा का परचम
Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की चार विधानसभा सीटों में तीन कांग्रेस तो एक पर भाजपा ने परचम लहराया है। इसके साथ ही जिले में दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के दोनों दिग्गजाें के बेटों की जीत होने के बाद वे भी अपनी साख बचाने में सफल रहे।
गौरतलब है कि कैथल से राज्य सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला व हिसार से सांसद जेपी के बेटे विकास सहारण ने रण जीता है जबकि गुहला में कांग्रेस के देवेंद्र हंस और पूंडरी में भाजपा के सतपाल जांबा ने जीत दर्ज की है। शुरुआती रुझानों से ही तीन सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने बढ़त बढ़ा ली थी। यह बढ़त लगातार जारी रहने के चलते अंतिम समय में इन प्रत्याशियों को जीत मिली है।
गौरतलब है कि कलायत और गुहला में 15 और पूंडरी में 14 चरणों व कैथल में 16 चरणों में मतगणना हुई। मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा कड़ी की गई थी। ये मतगणना केंद्र आरकेएसडी और आईजी कॉलेज में बनाए गए थे। पिछली बार भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, इसमें एक कलायत और दूसरी कैथल की सीट थी।
विज्ञापन
कैथल की सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार लीला राम ने राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को महज 1250 मतों से मात दी थी। इस बार वे दूसरी बाद भाजपा की टिकट पर मैदान में थे, लेकिन उन्हें आठ हजार से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, कलायत में भी पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को भी सांसद जेपी के बेटे विकास सहारण ने 13 हजार से अधिक मतों से हराया है।
वर्ष 2019 में कमलेश ढांडा ने जेपी को हराया था। इस बार इन दोनों ही सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन पूंडरी में भाजपा ने इतिहास बनाकर पुराने इतिहास को तोड़ा है जबकि इस बार भी गुहला विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा अपना करिश्मा नहीं दिखा पाई है। इस बार बेशक कांग्रेस तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली हैं, लेकिन कैथल, कलायत
और गुहला के लोग सत्ता के भागीदार नहीं बन पाएंगे। इन विधानसभा क्षेत्राें के विधायक विपक्ष में बैठेंगे।
दूसरी ओर जिले से भाजपा के एकमात्र विधायक सतबीर जांबा के सत्ता पक्ष में होने से पूंडरी के लोगों की सब डिवीजन बनाने की सबसे पुरानी मांग पूरी हो सकती है। भाजपा की उन्होंने लाज बचाई है।
डीसी डॉ. विवेक भारती ने सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाए जाने पर चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ-साथ चुनाव डयूटी में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर बधाई दी।
डीसी ने बताया कि चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुई है। सभी चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना संपन्न होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को जीत के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कैथल विधानसभा क्षेत्र
पार्टी
उम्मीदवार
कांग्रेस
आदित्य सुरजेवाला
भाजपा
लीला राम गुर्जर
कलायत विधानसभा क्षेत्र
पार्टी
उम्मीदवार
कांग्रेस
विकास सहारण
भाजपा
कमलेश ढांडा
पार्टी
उम्मीदवार
गुहला विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस
देवेंद्र हंस
भाजपा
कुलवंत बाजीगर
पूंडरी विधानसभा क्षेत्र
पार्टी
उम्मीदवार
भाजपा
सतपाल जांबा
निर्दलीय
सतबीर भाणा