फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress MLA Aditya Surjewala inaugurated the newly constructed Ambedkar Bhawan in Khurana village.

Kaithal News: कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव खुराना में नवनिर्मित अंबेडकर भवन का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Aditya Surjewala inaugurated the newly constructed Ambedkar Bhawan in Khurana village.
गांव खुराना में नवनिर्मित अंबेडकर भवन का उद्घाटन करते सुरजेवाला। प्रवक्
कैथल। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने गांव खुराना में नवनिर्मित अंबेडकर भवन का उद्घाटन किया। गांव के सैकड़ों निवासियों, समाज के साथियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक आदित्य सुरजेवाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। उद्घाटन समारोह में आदित्य सुरजेवाला ने अंबेडकर भवन को गांव के विकास और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर आधारित यह भवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन न केवल एक संरचना है, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और समानता का प्रतीक बनेगा। सुरजेवाला ने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों को किसी भी राजनीतिक रंग से ऊपर रखकर प्राथमिकता दी जाएगी। सुरजेवाला ने गांववासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि गांव खुराना में और भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जो बहुत ही जल्द पूरा हो जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से गांव के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

इसी वर्ष 18 फरवरी को विधायक आदित्य सुरजेवाला ने इस अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया था। इस अवसर पर गुरदेव सरपंच, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष करमबीर शर्मा, इंद्र मुच्छल, नाथा मलिक, सुरेश पेंटर, जगजीत, दलेल सिंह, ठाकर दास, राधेश्याम शर्मा, कृष्ण प्रेमी, बलराज और गुलाब सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अंबेडकर भवन के उद्घाटन से गांव खुराना में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह भवन आने वाले समय में सामाजिक एकता, शिक्षा, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे न केवल गांव का विकास होगा, बल्कि बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

गांव खुराना में नवनिर्मित अंबेडकर भवन का उद्घाटन करते सुरजेवाला। प्रवक्

गांव खुराना में नवनिर्मित अंबेडकर भवन का उद्घाटन करते सुरजेवाला। प्रवक्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed