फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress is spreading confusion in the name of vote-rigging and the Constitution: Ayush

वोट-चोरी और संविधान के नाम पर कांग्रेस फैला रही भ्रम : आयुष

Wed, 17 Dec 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress is spreading confusion in the name of vote-rigging and the Constitution: Ayush
कैथल। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी और संविधान के नाम पर देशभर में भ्रम फैलाकर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधना चाहती है, लेकिन हालिया चुनावी परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता बहकावे में आने वाली नहीं है।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए आयुष गर्ग ने कहा कि बिहार चुनाव ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को जनता ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति कर आम लोगों को गुमराह किया, यही वजह है कि जनता ने उसे पूरी तरह नकार दिया है।
विज्ञापन


गर्ग ने दावा किया कि आने वाले पश्चिम बंगाल और पंजाब के चुनावों में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय है, क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों की राजनीति कमजोर पड़ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा वोट-चोरी और संविधान के नाम पर चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह असफल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed