फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress is a bundle of lies, people should not believe it: Naib Saini

कांग्रेस है झूठ का पुलिंदा, जनता इस पर न करे विश्वास : नायब सैनी

Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Congress is a bundle of lies, people should not believe it: Naib Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन, कैथल। विधानसभा चुनाव को लेकर अब लगातार सरगर्मियां बढ़ रही हैं। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अब अपनी जीत के एडी चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा की ओर से सीवन के दशहरा ग्राउंड में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस और आप पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब वे सीएम बने तो कांग्रेस के लोग बोलते थे कि केवल घोषणाएं ही हो रही हैं परंतु उनके 56 दिन का कार्यकाल हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर भारी साबित हुए है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। यह घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। इसलिए वे जनता से अपील करते हैं कि इस पर विश्वास न करें। यह जो घोषणा पत्र जारी किया है। इसकी पटकथा दो साल पहले ही राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे ने लिखी थी। यह हिमाचल प्रदेश भी लागू हुई, लेकिन दो साल बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया है। केजरीवाल पर भी सीएम ने कहा कि केजरीवाल ने कोर्ट के दबाव में अपने पद से इस्तीफा दिया हैं क्योंकि कोर्ट ने जमानत देने के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने की शर्त रखी थी। अब दिल्ली में भ्रष्टाचार करने के बाद वे हरियाणा में आ चुके हैं। पंजाब में भी खूब भ्रष्टाचार चल रहा है। कहा कि अभी तक उन्होंनें ट्रेलर दिखाया है। आठ अक्तूबर को तीसरी बार सरकार बनने के बाद पूरी फिल्म दिखा देंगे।


—————————

कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को किया प्रताड़ित : सैनी

कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव के समय में कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है। अब कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। इससे उनके मन को ठेस पहुंची है। सैनी ने कहा कि वह कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने इस पार्टी के लिए अपना जीवन लगाया है। इसलिए वह मुख्यमंत्री पद की दावेदारी जता सकती हैं, यह उनका हक है। कांग्रेस के लोग दलित समाज को देखकर खुश नहीं हैं, यह कुमारी सैलजा को दबाना चाहते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। युवाओं को नौकरी देने के सवाल पर नायब सैनी बोले कि उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा से सवाल पूछा था, कि भूपेंद्र हुड्डा 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उनके कार्यकाल में कितने युवाओं को रोजगार दिया इसके बारे में जवाब दें, उन्होंने इस सवाल का जवाब आज तक नहीं दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed