फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Congress did not listen to Gandhi and AAP did not listen to Anna Hazare: Rajnath Singh

कांग्रेस ने गांधी और आप ने अन्ना हजारे की नहीं मानी बात : राजनाथ सिंह

Thu, 23 May 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Congress did not listen to Gandhi and AAP did not listen to Anna Hazare: Rajnath Singh
कलायत, कैथल। कलायत की नई अनाज मंडी में बुधवार को भाजपा की ओर से विजय संकल्प रैली आयोजित की गई। इस रैली में केंद्र सरकार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे। कहा कि कांग्रेस ने गांधी और आप ने अन्ना हजारे की बात नहीं मानी। उन्होंने कहा कि दोनों दल झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर धोखा दे रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के समर्थन में हुई रैली के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि अब देश आजाद हो गया है कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, यदि आपने पार्टी बनानी है तो किसी और नाम से पार्टी बना लें, लेकिन कांग्रेस ने बापू की बात नहीं मानी। रक्षामंत्री ने केजरीवाल को भी आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि आंदोलन के समय केजरीवाल कहते थे कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, चुनाव नहीं लड़ेंगे, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते रहेंगे, लेकिन केजरीवाल ने सत्ता के लिए अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया। उन्होंने राजनीति पार्टी बनाई, चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बनते ही दिल्ली की जनता को धोखा दिया।
विज्ञापन


राजनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने ऐसी शराब नीति बनाई जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। इसी कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। उनके ऊपर शराब घोटाले के जरिये करोड़ों रुपये डकारने का आरोप है। उसने अपने गुरु अन्ना हजारे की बात नहीं मानी। आम आदमी पार्टी को क्या हो गया है? सबसे बड़ा ईमानदार कोई बनता था तो केजरीवाल बनते थे। कहते हैं कि मोदी ने जेल करा दी। संजय सिंह भी गए थे। अरे वे छूटे नहीं हैं, जमानत मिली है। ऐसे भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में ही है। वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा पहले की सरकारें ईडी-सीबीआई को काम नहीं करने देती थीं। कांग्रेस के कार्यकाल में इन एजेंसियों ने सिर्फ 32 लाख रुपये रिकवर किए थे, लेकिन 2014 में जब भाजपा सरकार आई, उस समय से 22 हजार करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया। एक लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। अब भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। केंद्र की मोदी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करके ही दम लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म किया। इसका खूब विरोध हुआ, लेकिन हमने अपने संकल्प पर खरे उतरे क्योंकि सवाल धर्म से इतर अपनी बेटी-बहनों के सम्मान का था। भाजपा ने राम मंदिर बनवाया, ओआरओपी लागू किया, धारा 370 हटाई। भारत में राम राज्य आ रहा है। इस बार आप हरियाणा की सभी दस सीटों पर भाजपा को जिताकर नरेंद्र मोदी को मजबूत करें, ताकि जो काम बचे रह गए हैं उन्हें मजबूत फैसलों के साथ पूरा किया जा सके।

———————————
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed