फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Condemned the irregularities that came to light in the HTET.

Kaithal News: एचटेट में सामने आई अनियमितताओं की निंदा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Condemned the irregularities that came to light in the HTET.
कैथल। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की हरियाणा राज्य कमेटी 4 और 5 जुलाई को आयोजित हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के पुख्ता अंदेशों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। माकपा राज्य सचिवमंडल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि रेवाड़ी, चरखी दादरी और कैथल समेत राज्य के कई परीक्षा केंद्रों से जो खबरें और तस्वीरें सामने आई हैं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं। अभ्यर्थियों को बांटे गए प्रश्न पत्रों के पैकेटों की सील पहले से टूटी होना और प्रश्न पत्र के साथ ओएमआर शीट के सीरियल नंबर का मिलान न होना साफ तौर पर इस बात का संकेत है कि परीक्षा की गोपनीयता को पूरी तरह से भंग किया जा चुका था। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों को आधे-आधे घंटे की देरी से पेपर देना और गलत विषयों के प्रश्न पत्र थमा देना प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed