फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Concerned officers and employees should expedite the census work: SDM

जनगणना कार्य में तेजी लाएं संबंधित अधिकारी और कर्मचारी : एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Concerned officers and employees should expedite the census work: SDM
कैथल। लघु सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण ब्लॉक कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए के सदस्यों और आमजन से भी इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रगणकों की ओर से किसी प्रकार का ओटीपी या दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे।
विज्ञापन




बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम संजय कुमार ने जनगणना कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इससे पूर्व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को जनगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन




एसडीएम ने बताया कि कैथल जिले में कुल 1869 ब्लॉक में जनगणना कार्य किया जाना है। इनमें से लगभग 50 ब्लॉक का कार्य पूरा हो चुका है। शेष ब्लॉक में कार्य जारी है और अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में अधिकारियों ने बताया कि फील्ड सर्वे के दौरान कुछ क्षेत्रों में लोगों की ओर से जानकारी साझा करने में संकोच किया जा रहा है। इसकी वजह से डाटा एकत्रित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए से इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने की अपील की और कहा कि घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध करवाएं।



उन्होंने कहा कि पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य 30 मई तक पूरा किया जाएगा। इस चरण में प्रत्येक घर का विवरण दर्ज किया जा रहा है। इसमें मकान से संबंधित जानकारी, परिवार की मूल जानकारी और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण प्रगणकों की ओर से मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है।

यह जानकारी पहले सुपरवाइजर के पास पहुंचेगी, जहां उसका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद चार्ज ऑफिसर की ओर से अंतिम सत्यापन किया जाएगा। एकत्रित किए गए आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे और इनका उपयोग आमजन के कल्याण से जुड़ी नीतियां बनाने में किया जाएगा।




उन्होंने मकान मालिकों और किरायेदारों से जनगणना में सही व पूरी जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण फरवरी माह में शुरू होगा जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी।



इस अवसर पर जनगणना विभाग से ज्योति राणा, जिला सांख्यिकी अधिकारी निर्मल सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed