फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Complaints received at the camp regarding pensions, the Marriage Shagun Scheme, and encroachment on Panchayat land.

Kaithal News: शिविर में आई पेंशन, विवाह शगुन योजना और पंचायत भूमि पर कब्जे से संबंधित शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Complaints received at the camp regarding pensions, the Marriage Shagun Scheme, and encroachment on Panchayat land.
समाधान ​शिविर में ​​लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम संजय कुमार।
कैथल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार और उपायुक्त अपराजिता के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम संजय कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन


शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना और पंचायत भूमि से संबंधित मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में गांव डीग निवासी एक महिला ने आधार विवरण में त्रुटि के कारण सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं मिलने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। इसी प्रकार गांव पूंडरी निवासी एक बुजुर्ग ने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के लंबित एरियर के भुगतान संबंधी शिकायत रखी। दोनों मामलों में एसडीएम ने समाज कल्याण विभाग को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक अन्य मामले में कैथल निवासी महिला ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लाभ से वंचित रहने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की। इसी प्रकार गांव थेह बनेड़ा निवासी व्यक्ति ने पंचायत भूमि पर कथित अतिक्रमण की आशंका संबंधी शिकायत रखी। इस पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी और संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


वहीं सीवन गेट हिन्दू स्कूल के पीछे सराह स्थित एक व्यक्ति ने उनके क्षेत्र में लावारिस कुत्तों से संबंधित समस्या रखी और बताया कि कुत्ते ने पहले उनके बेटे को काटा और अब उनकी बेटी को। इसलिए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए। एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम संजय कुमार।

समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम संजय कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed