{"_id":"6958187bbbaf8581040ac218","slug":"complaint-of-poor-quality-ration-in-mid-day-meal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-815529-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मिड-डे मील में घटिया राशन, शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मिड-डे मील में घटिया राशन, शिकायत की
Sat, 03 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा और जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार से मुलाकात कर जिले में मिड-डे मील के तहत हरियाणा एग्रो द्वारा सप्लाई किए जा रहे घटिया क्वालिटी के राशन के मुद्दे को उठाया। कहा कि राशन के सेवन से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने बताया कि स्कूलों को जो राशन दिया जा रहा है, वह घटिया किस्म का है। पैकेटों पर केवल एक्सपायरी तिथि अंकित है, जबकि राशन बनाने वाली कंपनी का नाम भी नहीं लिखा गया है। खास तौर पर नमक, गुड़ और चना बेसन की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की है। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन