फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Competitions reveal inner talent: Arya

Kaithal News: मुकाबलों से उभरती है भीतर की प्रतिभा ः आर्य

Fri, 08 Mar 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Competitions reveal inner talent: Arya
कैथल। गांव ग्योंग के खेल मैदान में यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट नरड़ की ओर से पहला क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया। युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष (मान गुट) के राजीव आर्य ढांड ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रतियोगिता आयोजक सतीश चहल व बिल्लू शर्मा ने साथियों सहित राजीव आर्य का स्वागत किया। पहले दिन जिले से पहुंची कई टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभागिता दर्ज की।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य अतिथि राजीव आर्य ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और हार जीत सिक्के के दो पहलू है। ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिता आयोजित होने से खिलाडि़यों के अंदर छीपी प्रतिभा उजागर होती है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। किसान नेता खिलाडिय़ों से रू-ब-रू हुए और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर खेलों में भाग लें और युवा शक्ति किसानी की तरफ ध्यान दें। युवा विदेशों में बाहर जाने की बजाए अपने देश में रहकर कार्य करें। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि हार से घबराने की बजाए टीम को जीत हासिल करने के लिए नए सिरे से कड़ी मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है जो मेहनत करने में विश्वास रखते है। मेहनत सफलता की वह चाबी है जिससे कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। किसान नेता राजीव आर्य ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गांव स्तर पर भी युवा खेल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को नशे से दूर रहने से प्रेरित करने के साथ खेलों में भाग लेने के लिए जागरूक किया जाए।

इस मौके पर हाकम जंगला, रिंकू चेची, प्रेम किठाना, प्रदीप संगडोया, संदीप संगडोया, बिल्लू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed