फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Competitions for painting, slogans, speeches, and essay writing were held as part of the campaign.

Kaithal News: अभियान के तहत पेंटिंग, स्लोगन, भाषण, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं हुईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Competitions for painting, slogans, speeches, and essay writing were held as part of the campaign.
प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राएं। विज्ञप्ति
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत 2180 में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिंग, स्लोगन ,भाषण, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर गोपाल शर्मा की ओर से की गई व कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी सुरेंद्र दहिया हिंदी प्रवक्ता ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार व हरियाणा सरकार की ओर से विकसित भारत अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं को बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। भारत सरकार व हरियाणा सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर कपिल देव शास्त्री, सन्तोष, सुभाष और राज सिंह उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राएं। विज्ञप्ति

प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed