{"_id":"585c25424f1c1ba107e3a517","slug":"competition-science-panting-schools-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइंस पेटिंग प्रतियोगिता में निकिता रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइंस पेटिंग प्रतियोगिता में निकिता रही प्रथम
ब्यूरो कैथल
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, सार्इंस पेटिंग एवं पोस्टर व साईंस स्किट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के करीब 149 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीसी शक्ति सिंह ने किया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में कुछ विद्यार्थियों मॉडलों में ऐसी संभावनाएं दिखाई कि जिससे पूरे शहर को प्रदुषण से मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही कहा कि सार्इंस स्किट के माध्यम से विद्यार्थी सार्इंस के लाभ व उसके नुकसान के बारे में जानकारी दे रहे है। ऐसे में हमें उनके द्वारा दिए गए संदेशों पर अमल करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सौर उर्जा, गणित, वायु प्रदुषण से बचाव, स्मार्ट सिटी बनाना, उर्जा सरंक्षण, विद्युत उर्जा के मॉडल प्रस्तुत किए। प्रिंसिपल जनक नरूला ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खाने-पीने सहित पूरी व्यवस्था की गई है।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डा. अनिल नरूला, शिल्पी अग्रवाल, डा. अशोक अत्रेय, राजेश सिंह, मनुबाला, डा. संजय गुप्ता ने निभाई। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सर्व शिक्षा अभियान के संयोजक शमशेर सिरोही, प्रिंसिपल जनक नरूला, सुरेश गुलशन, बलजीत खटकड़ ने विशेष योगदान दिया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे-सार्इंस पेटिंग व पोस्टर मेकिंग में राजकीय कन्या स्कूल की छात्रा निकिता प्रथम, आरोही स्कूल ग्योंग के रविन्द्र ने द्वितीय व राजकीय स्कूल पबनावा के तरूण ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय स्कूल पूंडरी प्रथम, आरोही ग्योंग स्कूल द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यायल कैथल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
साइंस स्किट प्रतियोगिता में राजकीय कन्या स्कूल चीका प्रथम, सांस्कृति मॉडल स्कूल क्योडक़ द्वितीय व राजकीय कन्या स्कूल फरल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले विद्यार्थी को 1500 रुपये व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 1000 व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 500 रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे।