{"_id":"64e9043b9f2030f04e0f68c5","slug":"competition-3000-players-will-show-their-strength-kaithal-news-c-245-1-kht1002-3716-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकाबला : 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकाबला : 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Sat, 26 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले के अलग-अलग स्टेडियमों में शनिवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग के इस आयोजन में राजकीय विद्यालय शेरगढ़ के प्रधानाचार्य विद्याधन को खेल सचिव नियुक्त किया गया है।
एईओ खेल रमेश चहल ने बताया कि जिला स्तरीय चार दिवसीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता 26 से 29 अगस्त तक चलेंगी। इनमें 14, 17 व 19 आयु वर्ग के लगभग तीन हजार लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगी।
शनिवार को पहले दिन लड़कों की टीम के मुकाबले होंगे। दूसरे दिन लड़कियों की टीम के मुकाबले होंगे। तीसरे दिन लड़कों के एथलेटिक्स मुकाबले होंगे। चौथे व अंतिम दिन लड़कियों के एथलेटिक्स मुकाबले होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई है। इनके विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगी। इसमें खिलाड़ी जोरआजमाइश करेंगे।
लगभग 30 कन्वीनरों की लगाई ड्यूटियां
फुटबॉल के संजीव कुमार डीपीई, वॉलीबॉल के सुल्तान सिंह, एथलेटिक्स के डीपीई भूप सिंह व कुलदीप शर्मा पीटीआई, कबड्डी के नरेंद्र ढंाडा पीजीटी, बॉक्सिंग के विक्रम सिंह डीपीई, खो-खो के चरण सिंह डीपीई, बास्केटबॉल के हकिकत पीटीआई, हैंडबॉल के विजय कुमार ईएसएचएम, योग के कुलदीप डीपीई, हॉकी रामदिया पीटीआई, जिमनॉस्टिक की कोमल शर्मा पीटीआई, स्विमिंग के पवन कुमार डीपीई, जूडो के संदीप डीपीई, कुश्ती के सतीश पीजीटी, तीरंदाजी के सचिन कुमार कोच, टेबल टेनिस धर्मपाल पीजीटी, बेसबाल व सॉफ्टबॉल के कुलदीप पीटीआई, कोर्फबॉल के शमशेर सिंह डीपीई, थ्रोबॉल व कराटे के नरेश बनवाला पीटीआई, साइकिलिंग राजेश कुमार डीपीई, क्रिकेट के भूपेंद्र ङ्क्षसह भूरा डीपीई, बैडमिंटन के राजेश कुमार डीपीई, तलवारबाजी के राजकुमार कोच, वेटलिफ्टिंग के संदीप डीपीई, चैस की अनुराधा पीटीआई, लॉन टेनिस के अशोक कुमार, शूटिंग के धीर सिंह मलिक पीजीटी, ताईक्वांडो के देवेंद्र कुमार पीटीआई, स्केटिंग के गोविंद पीटीआई, नेटबॉल के राजेश गिल डीपीई होंगे।
यहां होंगी प्रतियोगिताएं
जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद की प्रतियोगिताएं जिले के विभिन्न मैदानों में होगी। फुटबॉल व क्रिकेट के मुकाबले पुलिस लाइन मैदान में होंगे। वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, थ्रो बॉल व कराटे के मुकाबले इंडोर आउटडोर स्टेडियम पूंडरी में होंगे। एथलेटिक्स, खो-खो, साइकिलिंग व ताईक्वाडों के मुकाबले महाराजा सूरजमल जाट खेल स्टेडियम में होंगे। मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, चैस, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, नेटबॉल, कोर्फबाल, बैडमिंटन व स्विमिंग के मुकाबले आरकेएसडी स्टेडियम में होंगे। हैंडबॉल, जूडो व कुश्ती व तलवारबाजी के मुकाबले चौ. सर छोटूराम स्टेडियम में होंगे। योगा के मुकाबले राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा में होंगे। हॉकी के मुकाबले हाबड़ी स्टेडियम में होंगे। तीरंदाजी के मुकाबले डीएवी कॉलेज चीका में होंगे। बेसबॉल व सॉफ्टबॉल के मुकाबले राजकीय स्कूल प्यौदा में होंगे। कबड्डी के मुकाबले खेल स्टेडियम ग्योंग में होंगे। भारतोलो के मुकाबले, छोटूराम चौक स्थित फिटनेस फर्स्ट जिम में होंगे। शूटिंग के मुकाबले नेहरा अकादमी सेक्टर 20 में होंगे। स्केटिंग के मुकाबले सेक्टर 20 में होंगे।