फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Community members expressed anger at Jat College

Kaithal News: जाट कॉलेज में समाज के लोगों ने जताया रोष

Thu, 26 Dec 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Community members expressed anger at Jat College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट शिक्षण संस्थान की सोसाइटी में 3300 वोट काटे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नाराज समाज के लोगों का दूसरे दिन भी मंगलवार को विरोध प्रदर्शन जारी रहा। आक्रोशित लोगों ने संस्थान प्रबंधन पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। दूसरे दिन भी जाट कॉलेज में समाज के लोगों ने एकत्रित होकर रोष जताया। इस दौरान एडीसी नहीं मिले। इस दौरान रजिस्ट्रार कार्यालय से पहुंचे कर्मी को घेर लिया।

दरअसल, जिला रजिस्ट्रार कार्यालय से कर्मचारी नीतेश पहुंचे थे। उन्होंने यहां पर मौजूद लोगों से एक प्रतिनिधिमंडल बना उनसे बातचीत करने की बात कही, लेकिन यहां मौजूद लोगों ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद लोगों की उनके साथ तीखी बहस हो गई। इसके बाद विरोध अधिक होता देखा यह कर्मी वापस लौट गया। इसके बाद समाज के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। वहीं, वोट को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाने का भी समय बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार तक वे अपनी आपत्तियां दूर करवा सकते हैं।
विज्ञापन


जयभगवान गुहणा, पूर्व सरंपच इंद्र नौच, किसान नेता महाबीर चहल नरड़, राकेश नैन, दलबीर, गुहणा के पूर्व सरपंच प्रताप सिंह, कुलदीप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी समस्या को जिला प्रशासन की ओर से नहीं सुना जा रहा है। पहले तो एडीसी एडहॉक कमेटी के कार्यालय में दोपहर 12 बजे पहुंचने का आश्वासन दिया परंतु वे नहीं पहुंचे। इसके बाद जिला रजिस्ट्रार कार्यालय से एक कर्मी को भेज दिया गया जबकि यह समस्या कर्मी नहीं, एडीसी ही हल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि उनके सहित समाज के काफी लोग पिछले दो दिन से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस पर कोई भी संबंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रशासन यह जानकारी स्पष्ट करें कि किसी भी सोसाइटी में, चुनावों की देरी के कारण लगी एडहॉक कमेटी व प्रशासक को केवल चुनाव करवाने का अधिकार होता है। न की चुनी हुई कमेटी द्वारा बनाए गए व रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी द्वारा अप्रूव किए गए वोटों को काटने व बनाने का। हरियाणा सोसाइटी एक्ट 2012 के अनुसार में दर्ज है कि कोई व्यक्ति सोसाइटी का सदस्य बनने के लिए पात्र होगा, यदि वह प्रवेश की तिथि को 21 वर्ष का हो।


संस्था के प्रशासक एवं एडीसी दीपक बाबू लाल कारवा ने बताया कि मंगलवार को 150 लोगों ने आपत्तियां दूर करने के लिए मांगे गए दस्तावेज जमा करवाए। इसमें से 53 लोगों के दस्तावेज सही मिले। इनके वोट बना दिए गए। शुक्रवार तक जो लोग आपत्तियां दूर करने के लिए दस्तावेज जमा करवा देंगे, उनके दस्तावेज सही पाने पर उनके वोट बना दिए जाएंगे। प्रशासन के आदेशों पर अब संस्था के चुनाव करवाने की प्रक्रिया कभी शुरू हो सकती है।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed