{"_id":"6a0e091d79084eccc002462e","slug":"commotion-in-the-showroom-company-representative-beaten-up-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149658-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शोरूम में घुसकर हंगामा, कंपनी प्रतिनिधि से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शोरूम में घुसकर हंगामा, कंपनी प्रतिनिधि से की मारपीट
Thu, 21 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मंगलवार सुबह अंबाला रोड स्थित ग्लोब टोयोटा शोरूम में घुसकर नामजद आरोपियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस अनुसार, आरोपी गोल्डी ने कंपनी प्रतिनिधि दीपक कपूर का कॉलर पकड़कर पीट भी दिया। आरोप है कि हथियारों से लैस आरोपी जबरन शोरूम में घुस आए थे। उन्होंने कर्मचारियों को धमकाया और शोरूम खाली करने की चेतावनी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
शहर थाना पुलिस को ग्लोब ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड दीपक कपूर ने बताया कि कंपनी अंबाला रोड स्थित शोरूम से टोयोटा वाहनों की बिक्री और सर्विस का कार्य कर रही है। कंपनी वर्ष 2027 तक लीज पर लिए गए परिसर में संचालित हो रही है। उनकी शिकायत के अनुसार, 19 मई को सुबह करीब 10 बजे मनजीत कुमार, दिलबाग राय उर्फ डोरा, निशांत डोरा, गोल्डी तथा 6-7 अन्य लोग रॉड, तेजधार हथियार और किरपान लेकर जबरन शोरूम में घुस आए।
शिकायत में दीपक कपूर का कहना है कि नामजद आरोपियों ने आते ही हंगामा शुरू कर दिया और कर्मचारियों को तुरंत परिसर खाली करने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपी गोल्डी ने उनका कॉलर पकड़कर मारपीट भी की।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, इस बीच कुछ आरोपी शोरूम की छत पर चढ़ गए और रॉड से कंपनी के ग्लो-साइन बोर्ड को नुकसान पहुंचाया। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपियों ने महिला कर्मचारियों सहित पूरे स्टाफ को डराया-धमकाया और शोरूम खाली न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
दीपक कपूर ने पुलिस को बताया कि इससे पहले 29 अप्रैल को ईमेल के माध्यम से साइन बोर्ड हटाने की धमकी भी दी गई थी। घटना के दौरान डायल-112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से भाग हो चुके थे।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर वेदपाल ने बताया कि नामजद समेत सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।