फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Collision between dumper and tractor, two injured

Kaithal News: डंपर और ट्रैक्टर में टक्कर, दो घायल

Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Collision between dumper and tractor, two injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलासर गांव के पास शुक्रवार शाम के समय मिट्टी डंपर व ट्रैक्टर के बीच टक्कर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ट्राली में गेहूं लेकर अनाज मंडी जा रहे ट्रैक्टर में आग भी लग गई।

सड़क दुर्घटना के बाद जल रहे ट्रैक्टर को बचाने के लिए राहगीर जुटे पर वे इसे बचा नहीं पाए। ट्रॉली गड्ढे में पलट जाने से अनाज खराब हो गया।

मौका स्थल पर मौजूद भालंग गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कलायत की तरफ से आ रहे ओवरलोड मिट्टी डंपर चालक ने लापरवाही का परिचय देते हुए सीधे ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसमें सामने से अनाज मंडी फसल लेकर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार किसान दर्शन सिंह और बलजिंद्र सिंह दोनों निवासी गांव भालंग बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक व किसान ने खुद के बचाव के लिए बेहद प्रयास किए। लेकिन डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए खाई में गिरा दिया। ट्रैक्टर की बैटरियों में धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत के गांव कलासर के नजदीक जिस प्रकार गेहूं लेकर मंडी जा रहे ट्रैक्टर मेंं डंपर की टक्कर की वजह से आग लगी उससेे कृषि क्षेत्र मेंं कटने को तैयार गेहूं की फसल में नुकसान हो सकता था। लेकिन मदद के लिए आगे बढ़े हाथों ने न केवल दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला, बल्कि आग पर भी काबू पाया।


कलायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि गांव कलासर के पास घटित सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीडि़तों के बयान के आधार पर आगामी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed