फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   College professors accused of intoxication and obscenity

Kaithal News: कॉलेज प्रोफेसरों पर नशा व अश्लीलता का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
College professors accused of intoxication and obscenity
कैथल। चीका के राजकीय कन्या कॉलेज में एक बार फिर गुमनाम ई-मेल के आधार पर शिक्षकों पर गलत आचरण के आरोप लगे हैं। उच्चाधिकारियों को ई-मेल करने वाले ने शिक्षकों पर नशे में रहने और अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में गुमनाम शिकायती पत्र प्रशासन को भी भेजा गया है, जिस पर एडीसी ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक ये पता तो नहीं लग पाया है यह ई-मेल अधिकारियों को किसने की है, लेकिन जिस मेल से यह संदेश भेजा गया है, उसमें किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की ओर भेजने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रशासन की ओर से पूछताछ में कॉलेज प्रबंधन ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर अधिकारियों को उपलब्ध करवा दिए, लेकिन पूछने पर किसी भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने चिट्ठी या मेल भेजने की हामी नहीं भरी है। उधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बार-बार इस प्रकार की चिट्ठी व ई-मेल भेजकर कॉलेज प्रबंधन को परेशान कर रहा है और छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

महीने या 20 दिन में इस प्रकार की ईमेल या शिकायत गुमनाम तरीके से कोई व्यक्ति कर देता है। जब वे इसे लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों या अन्य कर्मचारियों से बात करते हैं तो एक ही जवाब मिलता है कि ऐसी कोई भी ई-मेल उन्होंने नहीं भेजी है। अगर कोई प्रत्यक्ष रूप से शिकायत दे तो कॉलेज खुद विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की छवि धूमिल करने का प्रयास : प्रो. राजेंद्र अरोड़ा
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. राजेंद्र अरोड़ा ने कहा कि महीने में या फिर 20 दिन में इस प्रकार की कोई न कोई गुमनाम शिकायत उनके पास आती रहती है। यह कॉलेज की छवि को धूमिल करने का प्रयास है। इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत करेंगे। अगर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह स्पष्ट रूप से भी बता सकता है, तभी संबंधित शिकायत पर संज्ञान लिया जा सकता है। गुमनाम शिकायत की कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर पड़ताल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed