{"_id":"587280814f1c1b1829ba8485","slug":"cold-weather-wind-fire-people-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी ठंड, कंपकंपाए लोग, अभी राहत के नहीं आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी ठंड, कंपकंपाए लोग, अभी राहत के नहीं आसार
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
अलाव का सहारा लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों में पिछले कई दिनों से पड़ रही बर्फ व शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद रविवार को मौसम में अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड रही। जिससे लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। वे ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। ठंड के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। सर्दी के बढ़ने से लोगों का जन जीवन पर गहरा असर पड़ा हैं। हालांकि मौसम में कोहरा न होने के कारण वाहन चालकों को तो थोड़ी रात मिली हैं। दो दिन से चल रही सर्द हवाओं से सूर्य देव की लुका छुपी भी पूरा दिन बनी रही। जिसके चलते सर्दी ओर भी प्रभाव शाली नजर आई। कल से जैसे ही मौसम का मिजाज फिर से बदला ओर बरसात ने मौसम में ठंड के प्रभाव को ओर बढ़ा दिया। जिससे आम जनता के लिए घरों में दुबकने के सिवाय अन्य कोई भी विकल्प दिखाई नही दे रहा था। लगातार बढ़ रही सर्दी का खामियाजा घरेलू महिलाओं को और भी ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। सर्दी होने के बावजूद भी घरेलू कार्यों को करना महिलाओं को भारी पड़ रहा है।
अभी यूं ही जारी रहेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक डा चंद्रशेखर डागर ने बताया कि अभी लगातार तीन दिनों तक मौसम में ऐसे ही ठंड बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 17 सेल्सियस डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 सेल्सियस डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी इलाकों में हवा चलने से ठंड पहले से अधिक बढ़ सकती हैं। जबकि अगले तीन दिनों तक कोहरा नही होगा। इसके बाद कोहरा होने के आसार हैं।
सफेद पट्टी लगाने का कार्य जोंरो पर
वहीं पीडब्ल्यूडी का सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य जोरों पर है। विभाग द्वारा रविवार को करनाल रोड से लेकर शुगर मिल तक सफेद पट्टी लगाने का कार्य किया गया। जबकि शेरगढ़ रोड से लेकर देवीगढ़ गांव से शहर की ओर जाने वाली सड़क पर भी सफेद पट्टी लगाई गई।