{"_id":"67a26e09b8849680680ef56d","slug":"cold-increased-due-to-fog-cloud-cover-kaithal-news-c-18-1-knl1004-574555-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोहरा, बादल छाने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोहरा, बादल छाने से बढ़ी ठंड
Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में लगातार हो रहे मौसम बदलाव के बाद मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई। बादल छाने के बाद एक फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं, सुबह के समय कोहरा छाया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
गौरतलब है कि मौसम में हुए बदलाव के बाद एक बार फिर से कंपकंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को पूरा दिन बादल छाने के चलते धूप की भी आंख मिचौली जारी रही। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का दौर एक बार फिर से शुरू हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.1 एवं न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह कोहरे से वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
पिछले सप्ताह मौसम में सुधार हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय कोहरा छाना फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन बारिश होने से सब्जियों की फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।