फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold in the morning and evening, hot in the afternoon

Kaithal News: सुबह और शाम ठंड, दोपहर में गर्मी

Thu, 30 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 30 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and evening, hot in the afternoon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में सुबह-शाम का मौसम धीरे-धीरे ठंडा होने लग गया है। हालांकि दोपहर को गर्मी का अभी भी हल्का अहसास होता है। वह धूप कुछ दिन पहले तक चुभती थी, वह अब सामान्य हो गई है। जो लोग अपने काम पर सुबह व शाम आते-जाते समय दोपहिया वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें ठंड से बचने के लिए जैकेट या फिर किसी चादर का सहारा लेना पड़ रहा है।


बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान वीरवार से एक डिग्री कम हो सकता है। सुबह के समय आसमान में बादल भी देखने को मिले। ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में कमी आने के साथ ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं। चिकित्सकों ने लापरवाही से बचने की हिदायत दी है। सबसे अधिक नवजात व बच्चे निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं। बच्चों के एक साथ बुखार, खांसी, छाती जाम, जुकाम की शिकायतें बढ़ गई हैं। जिला नागरिक अस्पताल व प्राइवेट अस्पतालों में पीड़ितों की भीड़ बढ़ने लगी है। कृषि विज्ञान केंद्र मौसम वैज्ञानिक डाॅ. रमेश चंद्र कुमार ने बताया कि आद्रता 60 फीसदी रही। हवाएं तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed