फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cold hits vegetable crops...

Kaithal News: सब्जियों की फसल पर ठंड की मार

Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 26 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
cold hits vegetable crops...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बीते दो दिनों से बढ़ी सूखी ठंड से वीरवार दोपहर को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। बुजुर्गों व छोटे बच्चों ने अपनी छतों, पर्कों में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया। दूसरी ओर किसानों ने बताया कि गलन ज्यादा होने से मटर का दाना नहीं बन रहा और सरसों में भी नुकसान की आशंका जताई है।

उधर, स्कूलों के बच्चे धूप निकलते ही पार्कों में पहुंचे, जहां पर धूप सेककर सर्दी से राहत तो पाई। साथ में अपने दोस्तों के साथ खेलने का भी आनंद लिया। अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीरवार को सुबह के समय हल्का कोहरा और अधिक सर्दी थी। दोपहिया वाहनों पर चलने के चलते चालकों को सर्दी के साथ कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा था। धीरे धीरे कोहरा छंट गया और दोपहर को 12 बजे धूप निकल गई। जिसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग घरों की छतों व पार्कों में धूप सेकते हुए दिखाई दिए। बच्चों ने धूप में मस्ती कर खूब लुत्फ उठाया। बीते दो दिन पहले मौसम का मिजाज बदल गया था। जिसके चलते सूख ठंड बढऩे लगी थी। दिनभर न तो कोहरा होता था और न ही धूप निकलती थी। जिससे सूखी ठंड का असर अधिक हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान राजेश रहेगा, गुरदयाल, रिंकू ने बताया कि सूखी ठंड अधिक होने के चलते सब्जी व सरसों की फसलों में नुकसान होने लगा। मौसम में अधिक गलन होने से मटर की सब्जी में दाना नहीं बन रहा और सरसों की में भी नुकसान है। सभी फसलों को सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा मिली है, लेकिन कई दिनों से धूप नहीं निकल रही। इसके अलावा आगामी फसलों को भी नुकसान है।


फरवरी माह में अगेता खरबूजा की फसल की बिजाई की जाती है। धूप न निकलने से जमीन में नमी अधिक है, जिससे आगामी फसल की बिजाई नहीं की जा सकती। जिससे किसानों को नुकसान है। सर्दी से पॉली हाउस में होने वाली सब्जियों में भी नुकसान होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed