फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cobra caught at a house in Khedi Lamba village.

Kaithal News: खेड़ी लांबा गांव में घर से पकड़ा गया कोबरा

Tue, 23 Jun 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 23 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cobra caught at a house in Khedi Lamba village.
गांव खेड़ी लांबा में जहरीले कोबरा को पकड़ते स्नेक मैन आजाद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। उपमंडल के गांव खेड़ी लांबा में एक घर से कोबरा सांप को स्नेक मैन आजाद सिंह ने सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसे सुरक्षित छोड़ दिया।
गांव के घर में परिजनों ने अचानक सांप को देखा। उन्होंने तुरंत गांव के स्नेक मैन आजाद सिंह से संपर्क किया। वह मौके पर पहुंचे और घर में तलाश के बाद पानी की मोटर के पीछे छिपे कोबरा को पकड़ लिया।
उन्होंने बताया कि यह कोबरा भारत की अत्यंत जहरीली प्रजातियों में से एक है। उन्होंने कहा कि इसके काटने पर लगभग डेढ़ घंटे के भीतर व्यक्ति की स्थिति गंभीर हो सकती है और समय पर उपचार न मिलने पर जान का खतरा भी रहता है। बाद में उन्होंने सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रजाति खतरे का अहसास होने पर अपने दांतों से जहर की धार हवा में थूकने की क्षमता रखती है, जो कई फीट दूरी तक आंखों पर असर डाल सकती है।
विज्ञापन


सफाई रखने की दी सलाह
आजाद सिंह ने कहा कि ऐसे सांप आमतौर पर फालतू पड़े सामान, अंधेरे स्थानों या गोदामों में पाए जाते हैं। उन्होंने लोगों को घरों के आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा जमा न होने देने और सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में यदि लोग बाहर सोते हैं तो मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed