फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Coalition government betrayed farmers and general public: Surjewala...

गठबंधन सरकार ने किया किसानों व आम जनमानस के साथ विश्वासघात : सुरजेवाला

Sun, 14 Jan 2024 03:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 14 Jan 2024 03:13 PM IST
विज्ञापन
Coalition government betrayed farmers and general public: Surjewala...
कलायत, कैथल। बालू गांव में शनिवार को हरियाणा प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य धर्मवीर कौलेखा ने किसान मजदूर बचाओ रैली आयोजित की। इसमें बतौर मुख्यातिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिरकत करते हुए गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन सरकार का डीएनए किसान व मजदूर विरोधी है। गठबंधन सरकार ने किसानों व आम जनमानस के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने तीखे स्वर में कहा कि हरियाणा के लोगों ने 10 विधायक जजपा पार्टी को दिए तो दुष्यंत ने खुद को भाजपा के हाथों बेच दिया। यदि उनके कहे अनुसार 47 सीटें जजपा को दें तो वो पूरे हरियाणा को ही बेच देंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन सरकार ने देश व प्रदेश के किसानों व मजदूरों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। मोदी-खट्टर- दुष्यंत ने अगली फसल व अगली नस्ल को बर्बाद करने का काम किया है। कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा करके सत्ता में आई सरकार ने किसानों को खून के आंसू रुलाने व उन्हें छलने का काम किया है।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि पेट व पीठ एक करके हल जोतने वाले किसानों को उसकी फसल का एमएसपी क्यों नहीं मिल रहा व अपना हक मांगने वाले किसानों को लाठियों से क्यों पीटा जाता है। देश और हरियाणा के किसानों के साथ गठबंधन सरकार ने खाद की चोरी करके हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अबकी 2024 का चुनाव सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। आम नागरिक की रोजी रोटी का चुनाव है, बेरोजगारी पर काबू पाने का चुनाव है। गृहिणियों पर पड़ रही महंगाई की मार से छुटकारा पाने का चुनाव है। महंगाई के कारण रोजी रोटी का निवाला छीन चुका है। देश का युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के सात लाख 72 हजार युवा कच्ची नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। 47 बार पेपर लीक होकर बिक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक धर्मवीर कौलेखां ने रैली में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया और अपील की कि उत्तरी हरियाणा में मुख्यमंत्री की कुर्सी लाने के लिए रणदीप सुरजेवाला को मजबूत कीजिए। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, सतबीर भाणा, श्वेता ढुल, सुरजीत अलेवा, बलवान कुराड़, गुरदेव ढूंढ़वा, अशोक जैलदार, रणधीर कसान, शमशेर कुराड़, नरेश गिल, कृष्ण ढूंढ़वा, मास्टर कुलदीप, मुकेश राणा, राजू बालू, सत्यनारायण जैलदार, हजारी कसान, अमित राणा, लक्खा कालारामन, सूबे सिंह मोर, महावीर नरड़, भीम कौलेखा, देवीराम खेड़ी शेरखां, जोरा सिंह सिनंद, डॉ. रामेश्वर फौजी नीमवाला, सुनील कुंडू, गंगा बिशन प्यौदा आदि मौजूद रहे।


उत्तरी हरियाणा के भोलेपन को कमजोरी न समझें : सुरजेवाला
कलायत। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोई उत्तरी हरियाणा के भोलेपन को कमजोरी न समझें। राज आया तो इलाकावासियों की समझदारी का आभास गलतफहमी में रहने वालों को हो जाएगा। उनका यह इशारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ रहा। वे शनिवार को कलायत के गांव बालू में हरियाणा किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां के आयोजन-संयोजन में आयोजित किसान-मजदूर बचाओ रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में धर्मवीर कौलेखां ने सुरजेवाला को महाराष्ट्र से विशेष रूप से तैयार करवाई गई बैलगाड़ी भेंट की। इस दौरान रैली में जुड़ी भीड़ की तरफ से बिजली माफी की आवाज उठी। इस पर सुरजेवाला भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि बिजली मंत्री होते हुए उन्होंने 2700 करोड़ के बकाया बिजली बिलों को माफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed