फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM window complaints settled in minister's court

मंत्री के दरबार में निपटीं सीएम विंडो की शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
CM window complaints settled in minister's court
06-कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्या रखते हुए फरियादी। - फोटो : Kaithal
कैथल। मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल पर चार सालों से लंबित शिकायतों का मंत्री परिवहन शर्मा के दरबार में निपटारा किया। लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए सीएम विंडो पोर्टल शुरू किया है। इसमें सालों से लंबित चली आ रही शिकायतों को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखा। कुल 28 शिकायतों में से वर्ष 2019 से 2021 तक की लंबित सीएम विंडो की शिकायतों को 15 शिकायतें रखकर निपटाई गईं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल की शुरुआत भाजपा सरकार आने के बाद वर्ष 2015 में की गई थी। इन पर आमजन समाधान के लिए शिकायतें दर्ज कराते हैं लेकिन वर्ष 2019 से कई शिकायतें लंबित चल रही हैं। अब सरकार के आदेशानुसार तय किया गया है कि इन्हें जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में निपटाया जाएगा। इसी के तहत बुधवार को कैथल लघु सचिवालय में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक मेें इन 15 शिकायतों को रखा गया। इनमें दो शिकायतें वर्ष 2019 से जुड़ी हुई थीं तो आठ श्किायतें 2020 से लंबित रहीं। पांच शिकायतें वर्ष 2021 से लंबित थी। इनमें अधिकतर जमीन संबंधी मामले हैं। सालों से अवैध कब्जों को हटवाने के लिए लोग कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका समाधान नहीं हो रहा था। अब जिला कष्ट निवारण समितियों की बैठक में इन मामलों को रखकर जल्द निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों से मंत्री ने जताई नाराजगी
जब परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के सामने सीएम विंडो से जुड़ी जमीन संबंधी शिकायतें लगातार आने लगीं तो अधिकारियों से उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि आप क्यों नहीं सीएम विंडो की शिकायतों का निपटारा करते? क्यों ये शिकायतें सीएम विंडो पर लंबित हैं। परिवहन मंत्री ने राजौंद के नगर पालिका सचिव को लंबित शिकायतों पर जमकर फटकारा। साथ ही निर्देश जारी कर दिए कि सीएम विंडो संबंधी शिकायतें सालों तक लंबित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed